धर्म की नगरी शिवरीनारायण के श्री आनंदम धाम आश्रम में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण. सतगुरु रितेश्वर जी महाराज के सानिध्य में संचालित है आश्रम

धर्म की नगरी शिवरीनारायण के श्री आनंदम धाम आश्रम में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण. सतगुरु रितेश्वर जी महाराज के सानिध्य में संचालित है आश्रम kshititech
श्री आनंदन धाम शिवरीनारायण में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

धर्म की नगरी शिवरीनारायण के श्री आनंदम धाम आश्रम में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण. सतगुरु रितेश्वर जी महाराज के सानिध्य में संचालित है आश्रम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री आनंदम धाम आश्रम, शिवरीनारायण में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ गुरु भाई श्री देवेंद्र अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं को श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर स्वतंत्रता के व्यापक अर्थ और उसके वास्तविक स्वरूप पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में ‘स्वतंत्रता’ के साथ-साथ ‘स्व-तंत्र’ की अवधारणा पर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि बाहरी बंधनों से मुक्ति के साथ-साथ व्यक्ति का अपने विचारों, आचरण, कर्तव्यों और जीवन-मूल्यों पर संयम एवं नियंत्रण स्थापित करना भी सच्ची स्वतंत्रता का महत्वपूर्ण आयाम है। ‘स्व-तंत्र’ अर्थात स्वयं पर शासन करने की क्षमता ही स्वतंत्रता को सार्थक और जिम्मेदार बनाती है।इस अवसर पर सद्गुरु श्री रितेश्वर जी द्वारा 15 अगस्त के पावन अवसर पर देश के युवाओं (Gen Z) से पाँच महत्वपूर्ण संकल्प लेने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि यदि भारत के सभी युवा इन संकल्पों को अपने जीवन में अपना लें, तो देश में केवल कानून नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की आदर्श क्रांति प्रारंभ हो जाएगी।

सद्गुरु श्री रीतेश्वरजी द्वारा दिए गए पाँच संकल्प इस प्रकार हैं

01 प्रतिदिन कुछ समय के लिए डिजिटल साइलेंस रखें—फोन बंद, दुनिया बंद और स्वयं से मुलाकात करें।
02. शरीर के लिए व्यायाम, मन के लिए ध्यान और आत्मा के लिए प्रार्थना करें।
03. प्रत्येक मातृ-भगिनी के प्रति सम्मान और प्रत्येक बच्चे को संस्कार प्रदान करें।
04 अपनी कमाई और प्रतिभा का एक अंश सेवा कार्यों के लिए समर्पित करें।
05 भारत से केवल माँगना ही नहीं, बल्कि स्वयं से यह प्रश्न करें कि मैं भारत को क्या दे रहा हूँ।

कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि यदि युवा इन संकल्पों को अपनाते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक नई चेतना का संचार होगा।समारोह में संजय अग्रवाल, खगेन्द्र केशरवानी , विमल सोनी , अंकुश अग्रवाल, शिवम् केडिया, सुधीर मिश्रा, गोपाल केडिया, अमित तिवारी, पवनसुल्तानिया,दीपक शर्मा, विनय कैवर्त्य, रामकुमार श्रीवास,अरूण प्रभुवा, सतीश सोनी, विष्णु हरि गुप्ता,मुकेश कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत,उपाध्यक्षश्रीमती सरस्वती साहू, पार्षद स्नेहलता सोनी, शशि केसरवानी, श्रीमती दिव्या यादव,वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद प्रकाश सोनी, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद योगेश आदित्य, विनोद शर्मा, महेंद्र कश्यप, विष्णु कश्यप, बुद्धेश्वर केशरवानी , राकेश दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिक चिंतन एवं सामाजिक जागरूकता से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading