जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का हुआ कार्यक्रम. शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने दी समस्त क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएं. सहकारी कार्यक्रमों की भी दी गई जानकारी




जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का हुआ कार्यक्रम. शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने दी समस्त क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय शक्ति के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारत माता की पूजा अर्चना के साथ ही प्रसाद वितरण हुआ वहीं कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के अधिकारी- कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे ल।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण करते हुए समस्त क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी।साथ ही कहा कि स्वतंत्रता की यह वर्षगांठ हम सभी देशवासियों के लिए गौरवशाली है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शैलेन्द्र तिवारी शाखा प्रबंधक, विनोद साहू ,राजेन्द्र साहू,नवधा राठौर, जया राठौर, अमर गभेल,राजेश गभेल,गोलू सिदार,लक्की यादव,अरविंद शुक्ला, प्रांजल तिवारी मौजूद रहे






