मोदी गारंटी का बड़ा तोहफा-12 मार्च को किसानों की होंगी दीपावली,सक्ति जिले के कृषकों को मिलेंगे 474 करोड़ रुपये,सक्ति जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग जुटा पैसे देने की तैयारी में, पहली बार किसानों की झोली में होगी मोदी की गारंटी

मोदी गारंटी का बड़ा तोहफा-12 मार्च को किसानों की होंगी दीपावली,सक्ति जिले के कृषकों को मिलेंगे 474 करोड़ रुपये,सक्ति जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग जुटा पैसे देने की तैयारी में, पहली बार किसानों की झोली में होगी मोदी की गारंटी kshititech
शक्ति जिले में 12 मार्च को किसान मनाएंगे दीपावली

मोदी गारंटी का बड़ा तोहफा-12 मार्च को किसानों की होंगी दीपावली,सक्ति जिले के कृषकों को मिलेंगे 474 करोड़ रुपये,सक्ति जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग जुटा पैसे देने की तैयारी में

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-महतारी वंदन योजना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज 12 मार्च को कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान में प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि उनके खाते में अंतरित की जाएगी। इस योजना के तहत जिले के 88 हजार 906 किसानो के खाते में 4 अरब 74 करोड़ से अधिक की राशि आएगी। इस प्रकार कृषक उन्नति योजना के तहत प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के खाते में आदान सहायता राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए डालने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की जाएगी। इसी के तहत् सक्ती जिले में जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है

उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला स्तरीय सह विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेड ग्राउंड जेठा, सक्ती में किया जा रहा है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तर अंतर्गत विकासखण्ड डभरा के दशहरा मैदान डभरा में, विकासखण्ड जैजैपुर के दशहरा मैदान जैजैपुर में और विकासखण्ड मालखरौदा के दशहरा मैदान मालखरौदा में विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला स्तरीय एवं विकासखंड सक्ती में कार्यक्रम आयोजन के लिए अतिरिक्त कलेक्टर श्री विरेन्द्र लकड़ा को नोडल अधिकारी और श्री जीतेन्द्र कुमार साहू सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। इसी प्रकार विकासखंड डभरा के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री रूपेंद्र पटेल को नोडल अधिकारी और श्री डी सी देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी, विकासखंड जैजैपुर के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री पंकज डाहिरे को नोडल अधिकारी और श्री एम के चंद्रा को सहायक नोडल अधिकारी और विकासखंड मालखरौदा के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री अरुण सोम को नोडल अधिकारी और श्री वतन जाधव सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। इस कार्यक्रम के लिए उपसंचालक कृषि श्री शशांक शिंदे और सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुश्री माहेश्वरी तिवारी को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading