डी ईओ ऑफिस शक्ति के लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी खरे ने कहा- शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ती सतत चलने वाली प्रक्रिया, आपकी सेवाओं के लिए हम सभी हैं आभारी, 30 जून को शिव सहाय नरसिंह हुए रिटायर

<em>डी ईओ ऑफिस शक्ति के लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी खरे ने कहा- शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ती सतत चलने वाली प्रक्रिया, आपकी सेवाओं के लिए हम सभी हैं आभारी</em>, 30 जून को शिव सहाय नरसिंह हुए रिटायर kshititech
सेवानिवृत्त लेखापाल को सम्मानित करते जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे
<em>डी ईओ ऑफिस शक्ति के लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी खरे ने कहा- शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ती सतत चलने वाली प्रक्रिया, आपकी सेवाओं के लिए हम सभी हैं आभारी</em>, 30 जून को शिव सहाय नरसिंह हुए रिटायर kshititech
लेखापाल की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी
<em>डी ईओ ऑफिस शक्ति के लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी खरे ने कहा- शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ती सतत चलने वाली प्रक्रिया, आपकी सेवाओं के लिए हम सभी हैं आभारी</em>, 30 जून को शिव सहाय नरसिंह हुए रिटायर kshititech
सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल सेवानिवृत्त लेखापाल का सम्मान करते हुए

डी ईओ ऑफिस शक्ति के लेखापाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन, जिला शिक्षा अधिकारी खरे ने कहा- शासकीय सेवा में सेवानिवृत्ती सतत चलने वाली प्रक्रिया, आपकी सेवाओं के लिए हम सभी हैं आभारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति में पदस्थ लेखापाल शिव सहाय नरसिंह के 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे,सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री राज द्वारा सेवानिवृत्त लेखापाल शिव सहाय को शाल- श्रीफल के माध्यम से सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बीएल खरे एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल ने कहा कि शासकीय सेवा में एक समय के पश्चात सेवानिवृत्ति सतत चलने वाली प्रक्रिया है, तथा शिक्षा विभाग में दशकों तक शिव सहाय जी ने जो अपनी सेवाएं दी उसके लिए हम इनके आभारी हैं,तथा इनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने भी अपनी ओर से सेवानिवृत्त लेखापाल शिव सहाय को उपहार स्वरूप सम्मान भेंट किया तथा सदैव उनके कार्यरत रहते हुए मिलनसारिता एवं अनुशासन के साथ पूरे डीईओ कार्यालय में कार्य करने की बात कही

वही सम्मान से अभिभूत सेवानिवृत्त लेखापाल शिव सहाय नरसिंह ने कहा कि आज शिक्षा विभाग द्वारा मेरी सेवाओं के दौरान मुझे जो स्नेह एवं प्यार कर्मचारी/अधिकारियों ने दिया, उसके लिए मैं सदा ऋणी रहूंगा तथा मैंने हमेशा ईमानदारी एवं समर्पण भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का प्रयास किया किंतु इसके बावजूद मेरी सेवाओ में कोई त्रुटियां रह गई हो तो उसके लिए मैं सभी से क्षमा प्रार्थी हूं,विदाई समारोह के दौरान काफी संख्या में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शक्ति के सभी कर्मचारी मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading