सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी की 5 सितंबर से 12 सितंबर तक उड़ीसा के जूनागढ़ में होगी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, यूट्यूब चैनल भागवत प्रवाह पर होगा सीधा प्रसारण, जूनागढ़ के प्रतिष्ठित काशीराम महावीर प्रसाद बापुडिया परिवार ने किया है आयोजन

परम पूज्य भागवत कथा वाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी मथुरा वाले
जूनागढ़ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आमंत्रण आप सभी धर्म प्रेमियों के लिए
5 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक परिवार काशीराम महावीर प्रसाद

सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी की 5 सितंबर से 12 सितंबर तक उड़ीसा के जूनागढ़ में होगी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, यूट्यूब चैनल भागवत प्रवाह पर होगा सीधा प्रसारण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- देश के सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक मथुरा निवासी परम पूज्य आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी की आगामी 5 सितंबर से 12 सितंबर तक उड़ीसा प्रदेश के जूनागढ़ के होटल द ओरियन में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है,उपरोक्त आयोजन जूनागढ़ के प्रतिष्ठित बापूड़िया परिवार द्वारा किया गया है,तथा यह कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक होगी एवं इसमें व्यास पीठ पर आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी अपनी अमृतमय वाणी से कथा का रसपान कराएंगे

तथा कथा शुभारंभ के प्रथम दिवस 5 सितंबर 2024 को श्रीमद् भागवत कथा कलश शोभा यात्रा, मंगलाचरण, श्रीमद् भागवत महात्मय, 6 सितंबर को कपिल अवतार चरित्र, कपिल गीत एवं ध्रुव चरित्र, 7 सितंबर को जड़ भरत कथा एवं नरसिंह अवतार, 8 सितंबर को मोहनी चरित्र, श्री बली वामन, श्री राम जन्म प्रसंग, श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 9 सितंबर को श्री कृष्णा बाल लीला, गोवर्धन पूजा, कंस वध,56 भोग दर्शन एवं वितरण, 10 सितंबर को गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणी मंगल विवाह एवं सुदामा चरित्र, 11 सितंबर को श्रीमद् भागवत व्यास पूजा, सुकदेव जी की विदाई, फूलों की होली एवं कथा विश्राम होगी, 12 सितंबर को गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद का कार्यक्रम होगा, तथा 7 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:30 बजे से श्री अग्रसेन भवन जूनागढ़ उड़ीसा में दोपहर सार्वजनिक भंडारा प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम के आयोजन बापुडिया परिवार जूनागढ़ उड़ीसा ने बताया कि 5 सितंबर 2024 प्रातः 9:00 बजे कलश शोभा यात्रा प्रारंभ होकर कथा स्थल होटल द ओरियन जूनागढ़ पहुंचेगी एवं उपरोक्त कथा के कार्यक्रम को लेकर आयोजक परिवार के सभी सदस्य जुटे हुए हैं, आयोजक परिवार ने सभी धर्म प्रेमियों को इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में सह परिवार पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बने का आग्रह किया है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भक्ति प्रवाह यूट्यूब चैनल एवं फेसबुक पेज पर भी होगा उपरोक्त श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह कार्यक्रम से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए धर्म प्रेमी आयोजक परिवार के सदस्यों के मोबाइल नंबर-7008996870, 9437154715,7000 469050, 9437070411 में संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है

जानिए सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी का परिचय

आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी (बाल व्यास) सुपुत्र-परम श्रद्धेय गोस्वामी श्री गोविंद बाबा जी

आचार्य बाँके बिहारी गोस्वामी का जन्म सम्वत् 2031 को मथुरा नगरी में पूज्य गुरुदेव गोस्वामी गोविंद बाबा श्री की धर्मपरावणा शान्ति स्वरुपा भार्या श्रीमती शान्तिदेवी के यहाँ प्रथम पुत्र के रुवप में जन्म हुआ, यथा नाम यथा गुण, नाम वाली माता से एवं घर में पहले से ही पूर्वजों द्वारा भगवत दृष्टिगत होने के कारण वहीं संस्कार ग्रहाण किये एवं यज्ञोपवित संस्कार आदि होने के उपरान्त वंश परम्परागत गुरुदीक्षा प्रणाली होने के कारण अपने भी अपने पिताश्री पूज्य गुरुदेव गोस्वामी गोविंद बाबा महाराज श्री से गुरुदीक्षा मंत्र ग्रहण किया। इस प्रकार पूज्य गुरुदेव उनके पिताश्री ही हुए। आपका भी ध्यान कुल परंपरागत अपने आराध्य देव ठा. श्री मदनमोहन महाराज एवं ईष्ठदेव हनुमान जी की उपासना आदि में व्यतीत होता रहता है। आपने आगरा विश्वविद्यालय से एम. कॉम. तक की शिक्षा एवं सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय-वाराणसी से साहित्य में आचार्य तक की शिक्षा ग्रहण कर पुनः हिन्दी में आगरा-विश्वविद्यालय से एम.ए. प्रथम वर्ष की शिक्षा ग्रहण कर अपने वंश परंपरागत पैतृक कार्य अर्थात श्रीम‌द्भागवत सप्ताह कथा कहना, अपने छत्तीसगढ़ स्थित मंदिर श्री राधा मदनमोहन जी महाराज एवं ईष्टदेव हनुमान जी महाराज विराजमान श्याम बाबा के श्री चरणों में समर्पित करते हुए बासद्वार, नजीबाबाद, सक्ती, कलकत्ता, जयपुर, बलांगीर (उड़ीसा), मथुरा, खरसिया, नैला, जमनीपाली, सरायपाली, बिलासपुर, विल्हा, झारसुगड़ा, रायगढ़, कोरबा, रायपुर, हैदराबाद, दिल्ली, जमशेदपुर (टाटा नगर), बेल पहाड़, डालटनगंज, तिनसुकिया (असाम) बौद्ध, अम्बिकापुर, कांटाबांजी, अकलतरा आदि कई जगह बड़े ही सुन्दर एवं भावपूर्ण ढंग से कथा वाचन की एवं लक्ष्मी यंत्र, विष्णु यंत्र, शत्चण्डी यज्ञ आदि भी पूर्ण किये गये हैं। आचार्य श्री द्वारा कुल 127 भागवत पूर्ण किये गये हैं एवं चार अष्टोत्तर शत् (108) भागवत कथा यज्ञों का आयोजन छत्तीसगढ़ में रायपुर, उड़ीसा में जगताथ पुरी, झारखंड में रांची एंव छत्तीसगढ़ के कोरबा अंतर्गत जमनीपाली सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं

22 अगस्त को आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से आत्मीय मुलाकात
छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी की मुलाकात
मुंबई में संपन्न आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी की श्रीमद् भागवत कथा मीडिया की नजर में
आचार्य जी की श्रीमद् भागवत कथा

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading