जल सेवा का अनुकरणीय कार्य- शक्ति का समर्पण सुशीला सेवा संस्थान 3 वर्षों से गर्मी में दे रहा लोगों को जल की सेवा, रचनात्मक कार्यों में अग्रणी योगदान देता है समर्पण संस्थान

शक्ति की समर्पण सुशीला सेवा संस्थान द्वारा दी जा रही जल की सेवा
शक्ति की समर्पण सुशीला सेवा संस्थान द्वारा दी जा रही जल की सेवा

जल सेवा का अनुकरणीय कार्य- शक्ति का समर्पण सुशीला सेवा संस्थान 3 वर्षों से गर्मी में दे रहा लोगों को जल की सेवा, रचनात्मक कार्यों में अग्रणी योगदान देता है समर्पण संस्थान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-लगातार तीन वर्षो से लोगों की प्यास बुझा रहा “समर्पण”सुशीला सेवा संस्थान,ग्रीष्म काल के आरंभ होते ही लोगों को होने वाली समस्या अक्सर प्यास या पानी की होती है,मिनटों मिनटों में गला सूखने लगता है जैसे जैसे धूप बढ़ती है पसीना छूटता है और प्यास बढ़ती जाती है, और ऐसे समय मे जरूरत होती है ठंडे पानी की एक गिलास ही सही उतने में बहुत अच्छा महसूस होने लगता है,आत्मिक शांति मिलती है इसी प्यास को बुझाने और गर्मी से राहत देने के लिए “समर्पण ” सुशीला सेवा संस्थान द्वारा विगत तीन वर्षो से नानक बूट हॉउस के सामने एवं झुलकदम सक्ती मे गुड्डा देवांगन के घर के पास “प्याऊ”लगाया गया जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सके

इसमें सेवा देने हेतु संस्था से जुड़े सदस्यों में रवि राजपाल ,रवि शंकर श्रीवास, कृष्णा देवांगन,हितेंद्र श्रीवास,विनोद शंकर सोनी , पंकज महार ,श्याम अवतार साहू , तरुण श्रीवास, गिरिजा शंकर श्रीवास ,अशोक श्रीवास, रमाकांत श्रीवास, संजय साहू , विनोद राठौर, संजय गुप्ता ,संजय बंजारे ,सूरज बनाफर , सनत साहू , गुड्डा देवांगन, प्रेम देवांगन, टिंकू देवांगन , प्रकाश देवांगन , शुभम् पटेल , ओम प्रकाश ठाकुर के द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, ज्ञात हो की इस संस्था द्वारा जल सेवा के साथ-साथ वर्ष भर विभिन्न रचनात्मक कार्य भी किए जाते हैं, जहां ठंड के समय में जरूरतमंदों को रेलवे स्टेशन सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर निशुल्क कंबल का वितरण किया जाता है, तो वही दीन- दुखियों, गरीबों की सेवा भी की जाती है, जिसके चलते यह संस्था विभिन्न जिला तथा राज्य स्तरीय मंचों पर सम्मानित भी हो चुकी है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading