तालाबों के संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल- नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की सक्रियता से सालों के बाद हुई शहर के प्रसिद्ध नारायण सागर तालाब की साफ सफाई का कार्य

तालाबों के संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल- नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की सक्रियता से सालों के बाद हुई शहर के प्रसिद्ध नारायण सागर तालाब की साफ सफाई का कार्य kshititech
नारायण सागर तालाब की हुई साफ सफाई

तालाबों के संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय पहल- नगर पालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की सक्रियता से सालों के बाद हुई शहर के प्रसिद्ध नारायण सागर तालाब की साफ सफाई का कार्य

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर के प्रसिद्ध नारायण सागर तालाब की वृहद रूप से साफ सफाई का कार्य नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल की सक्रियता एवं उनकी पहल पर हुआ है, तथा उपरोक्त कार्य में मछुआ सरकारी समिति शक्ति के अध्यक्ष कमलेश टंडन के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जहां इस कार्य को संपन्न कराया तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि नारायण सागर तालाब जो कि शहर का प्रसिद्ध धार्मिक मान्यता वाला एवं निस्तारी तालाब है तथा इस तालाब में कई सालों से आवश्यकता अनुसार समय-समय पर साफ सफाई नहीं हो पाने के कारण जलकुंभी एवं कचरा एकत्रित हो गया था जिसे देखते हुए यह अभियान चलाया गया है

तालाबों के संरक्षण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष की अपील

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदरअग्रवाल ने शहर के नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे विभिन्न मोहल्ले में दशकों से स्थापित तालाबों के संरक्षण की दिशा में अपना भी सहयोग प्रदान करें एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कार्यों में भी सहयोग दें तथा तालाबों में किसी भी प्रकार का कचरा एवं गंदगी ना डालें एवं तालाब के किनारो को साफ सुथरा रखें

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading