आबकारी टीम की ग्राम करही में महुआ शराब विक्रेता पर कार्रवाई. आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में 27 लीटर शराब जब्त

आबकारी टीम की ग्राम करही में महुआ शराब विक्रेता पर कार्रवाई. आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में 27 लीटर शराब जब्त kshititech

आबकारी टीम की ग्राम करही में महुआ शराब विक्रेता पर कार्रवाई. आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में 27 लीटर शराब जब्त

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सक्ती कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।वार्ड नंबर 14 ग्राम करही थाना बिर्रा* निवासी गनपत बघेल पिता बुधराम द्वारा अपने घर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचें जाने की शिकायत जांच पर पहले छ्द्म खरीददार के द्वारा महुआ शराब की खरीदी कराई गई शराब बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही में गनपत के मकान से एक प्लास्टिक बोरी में में भरा 138 नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 200- 200 मिली कुल 27.6 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान की टीम में राशिल श्रीवास्तव आबकारी उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, परसराम कहरा , कमलेश यादव,बसंती चौधरी , भारती यादव,वीरेंद्र यादव, भीम साहू, अंजू सिदार, कल्पना का सराहनीय योगदान रहा ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading