रिटायरमेंट पर चेहरे पर देखी भावुकता- 30 जून को शक्ति जिला पुलिस के चार अधिकारी- कर्मचारियों का हुआ रिटायरमेंट, पुलिस की मुखिया अंकिता ने कहा- आपकी सेवाएं विभाग के लिए अमूल्य, सदैव हम रहेंगे आपके साथ,SP ऑफिस में हुआ विदाई समारोह का आयोजन, एसपी अंकिता, एडिशनल एसपी हरीश यादव, डीएसपी मनीष कंवर एवं अंजली गुप्ता भी रहे मौजूद

30 जून को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों का विदाई समारोह
शक्ति जिला पुलिस का जन जागरूकता अभियान
30 जून को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों का विदाई समारोह

30 जून को शक्ति जिला पुलिस के चार अधिकारी- कर्मचारियों का हुआ रिटायरमेंट, पुलिस की मुखिया अंकिता ने कहा- आपकी सेवाएं विभाग के लिए अमूल्य, सदैव हम रहेंगे आपके साथ,SP ऑफिस में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- को जिला सक्ती के थाना डभरा मे पदस्थ उप निरीक्षक चिंतामणी मालाकार, थाना नगरदा मे पदस्थ सउनि श्याम कुमार राठौर, रक्षित केन्द्र मे पदस्थ प्र.आर.समय लाल यादव एवं आरक्षक दयाशंकर देवांगन को अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सक्ती ,अंकिता शर्मा भापुसे द्वारा पुष्पगुच्छ ,शाल -श्रीफल सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनको सेवा निवृत्ति बाद आगामी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाये दिया गया,इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती अंजली गुप्ता, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, स्टेनो निरीक्षक वाय.एन.शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाइन सक्ती के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक महोदया के पूछने पर सेवा निवृत्ति अधिकारी/कर्मचारियो ने नौकरी के दौैरान हुये अपने अनुभव को सबके समक्ष साझा किये। सभी ने अपना कार्यकाल अच्छा रहना बताए । पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा की पहल पर चारो सेवा निवृत्त अधिकारी/कर्मचारियो को सेवा निवृत्ति पर मिलने वाले सभी प्रकार के देय लाभ आज ही उनको प्रदान किया गया तथा कोई कार्य लंबित होने पर त्वरित निराकृत करने हेतु कार्यालयीन स्टाफ को निर्देषित किया गया। पुलिस अधीक्षक सक्ती द्वारा सेवा निवृत्त हुये अधिकारी/कर्मचारियो को आष्वस्त किया गया कि उन्हे कभी भी किसी भी प्रकार से सहयोग की आवष्यकता हो निःसंकोच फोन के माध्यम से बता सकते है।

30 जून को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों का विदाई समारोह
शक्ति जिला पुलिस का जन जागरूकता अभियान
30 जून को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारियों का विदाई समारोह

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading