नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से सिवनी से सुखरी कला तक बनेगी करीब 10 करोड़ की लागत की नई सड़क. वित्त विभाग ने दी स्वीकृति. नेता प्रतिपक्ष महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद पंचायत बलौदा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के प्रयासों से सिवनी से सुखरी कला तक करीब 960.31 लाख रुपए की लागत से नई सड़क का निर्माण होगा। जिसकी स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने प्रदान कर दी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष महंत जी के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया कि उपरोक्त सड़क निर्माण से जहां क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तो वहीं महंत जी के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति पर क्षेत्र वासियों ने भी नेता प्रतिपक्ष जी का धन्यवाद किया है तथा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत लगातार शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विकास के काम कर रहे हैं। एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र में आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ी सड़कों का भी निर्माण हो रहा है