मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से जशपुर की दशकों पुरानी प्रतीक्षा अब होगी समाप्त.नई रेल लाइन को मिली मंजूरी. राजपत्र में हुआ प्रकाशन. क्षेत्र की जनता दे रही सीएम साहब को कोटि-कोटि धन्यवाद

मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से जशपुर की दशकों पुरानी प्रतीक्षा अब होगी समाप्त.नई रेल लाइन को मिली मंजूरी. राजपत्र में हुआ प्रकाशन. क्षेत्र की जनता दे रही सीएम साहब को कोटि-कोटि धन्यवाद kshititech

मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से जशपुर की दशकों पुरानी प्रतीक्षा अब होगी समाप्त.नई रेल लाइन को मिली मंजूरी. राजपत्र में हुआ प्रकाशन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव के साय के प्रयासों से अब प्रदेश के जशपुर जिले की जनता को भी यात्री ट्रेनों की बड़ी सौगात मिलने वाली है।धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन को राजपत्रित कर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब यह परियोजना केवल एक मांग नहीं, बल्कि सरकारी संकल्प बन चुकी है।यह रेललाइन जशपुर-सरगुजा को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाली वह धुरी है, जिसका सपना इस क्षेत्र ने दशकों से देखा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरे क्षेत्र की जनता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि रेल की इस अहम परियोजना को लेकर निरंतर प्रयास किए गए और जशपुर की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया गया। जिसके परिणाम स्वरूप आज राजपत्र निकला है, अब भूमि अधिग्रहण और निर्माण भी होगा और जल्द ही यही रेल लाइन जशपुर के युवाओं, किसानों, व्यापारियों और आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसरों का मार्ग बनेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जी ने जिस प्रतिबद्धता के साथ इस परियोजना को स्वीकृति दिलाई है,उसी दृढ़ संकल्प के साथ इसे धरातल पर भी उतारा जाएगा।जिस दिन इस रेल लाइन पर पहली ट्रेन दौड़ेगी, उस दिन जशपुर केवल भारत के नक्शे पर नहीं, बल्कि अवसरों के राष्ट्रीय मानचित्र पर भी और अधिक मजबूती से दर्ज होगा।क्योंकि रेल की पटरियाँ केवल शहरों को नहीं जोड़तीं, वे संभावनाओं को भी जोड़ती हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading