TI यादव की सक्रियता से अवैध रूप से रखी 90 लीटर महुआ शराब एवं ढाई क्विंटल महुआ लहान हुआ जप्त, अवैध शराब के कारोबारियो पर पुलिस का चल रहा कार्रवाई का डंडा, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सक्रिय, आबकारी वृत्त जैजैपुर का भी रहा सहयोग

पुलिस थाना हसौद कर रहा लगातार कार्रवाई
हसौद पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार अवैध महुआ शराब के कारोबारी
पुलिस की कार्रवाई में जप्त सामग्री

TI यादव की सक्रियता से अवैध रूप से रखी 90 लीटर महुआ शराब एवं ढाई क्विंटल महुआ लहान हुआ जप्त, अवैध शराब के कारोबारियो पर पुलिस का चल रहा कार्रवाई का डंडा, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सक्रिय, आबकारी वृत्त जैजैपुर का भी रहा सहयोग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर

सक्ति- शक्ति जिले के पुलिस थाना हसौद में इन दिनों अवैध शराब के कारोबारियो पर पुलिस की कार्रवाई का डंडा चल रहा है, तथा जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जहां टीआई नरेंद्र यादव पूरी सक्रियता के साथ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, तो वहीं अवैध रूप से 90 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 250 किलोग्राम महुआ लहान के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार हुए है,आबकारी बृत्त जैजैपुर एवं थाना हसौद पुलिस की सयुक्त कार्यवाही की गई है,10 अक्टूबर को आबकारी बृत्त जैजैपुर एवं थाना हसौद पुलिस की सयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसते हुए ग्राम झरप में रेड कार्यवाही कर ग्राम झरप के (01) सत कुमार लहरे पिता दयाराम लहरे उम्र 21 साल, (02) दयाराम लहरे पिता ललितराम लहरे उम्र 55 साल दोनों साकिनान झरप थाना हसौद जिला सक्ति (छ.ग.) दोनों के कब्जे से (1) एक सफ़ेद रंग के 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन मे 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 2000/₹, (2) एक नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम मे करीबन 80 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत: 16000/₹, (3) 50-50 किलोग्राम के 05 प्लास्टिक पन्नी मे 250 किलोग्राम महुआ लहान कीमत: 12500/₹, (4) झांझी झोकनी, गैस चूल्हा एवं गैस सैलेंडर, कुल कीमत: 35500/₹ को जब्त किया गया,आबकारी बृत्त जैजैपुर द्वारा दोनों आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 166/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है,उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेंद्र यादव थाना प्रभारी हसौद, आबकारी उप निरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार, थाना हसौद से सउनि बिसोहन, प्र. आर. नंदूराम साहू, संजय शर्मा, आर. कमलेश धारिया, राजू खूंटे, राजेश यादव, आबकारी बृत्त जैजैपुर से न.सै. भीम साहू, विरेंद्र यादव, परसराम कहरा, महिला भृत्य बसंती बाई चौधरी, वहां चालक कमलेश यादव का विशेष योगदान रहा है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading