सरकारी अस्पताल में शराब के नशे में डॉक्टर ने किया मरीज से दुर्व्यवहार.बीएमओ ने कहा पहले भी मिल चुकी है डॉक्टर की शिकायतें



सरकारी अस्पताल में शराब के नशे में डॉक्टर ने किया मरीज से दुर्व्यवहार.बीएमओ ने कहा पहले भी मिल चुकी है डॉक्टर की शिकायतें
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -केशकाल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शैलेंद्र भोयर शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे. इस दौरान वे न केवल मरीजों का इलाज करने से इंकार कर रहे थे, बल्कि विरोध करने पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार भी करने लगे। मामले में मरीज के परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है, और विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। मरीज के बेटे वसीम मेमन ने बताया कि वे सुबह अपने बीमार पिता का इलाज कराने केशकाल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टर से इलाज करने का आग्रह किया तो डॉक्टर भड़क गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथ उठाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय पत्रकारों और केशकाल बीएमओ को फोन के माध्यम से दी। जब स्थानीय पत्रकार अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उनके साथ भी ऑन कैमरा हाथापाई करने का प्रयास किया। केशकाल बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि इससे पहले भी डॉक्टर भोयर की शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें आ चुकी है। हमने उन्हें नोटिस भी दिया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इस घटना के संबंध में मैंने अपने उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी






