बिलासपुर कमिश्नर जैन ने जेठा पहुंच कर लिया शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारियो का जायजा. जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश। शक्ति जिले की कलेक्टर। पुलिस कप्तान। जिला पंचायत सीईओ सहित आला अधिकारी रहे मौजूद. 11 सितंबर के कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को आईडी कार्ड के माध्यम से मिलेगा प्रवेश. करोड़ों रुपए के नए विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन भी करेंगे शिवराज सिंह




बिलासपुर कमिश्नर जैन ने जेठा पहुंच कर लिया शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारियो का जायजा. जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश। शक्ति जिले की कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान। जिला पंचायत सीईओ सहित आला अधिकारी रहे मौजूद. 11 सितंबर के कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को आईडी कार्ड के माध्यम से मिलेगा प्रवेश. करोड़ों रुपए के नए विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन भी करेंगे शिवराज सिंह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों का आज बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री जैन ने हेलीपेड, मुख्य मंच, पंडाल, दर्शक एवं पत्रकार दीर्घा, अतिथि एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बायो टॉयलेट, बैरिकेटिंग, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अतिथियों के आगमन एवं निकासी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आमजनों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री जैन ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रवेश एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, हितग्राहियों एवं आमजनों के शामिल होने की संभावना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के. एस. पैंकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए मीडिया प्रतिनिधियों को जारी किए जाएंगे आईडी कार्ड
शक्ति जिले के जिला जनसंपर्क विभाग ने एक सूचना जारी करते हुए बताया है कि 11 सितंबर को केंद्रीय मंत्री के शक्ति जिले में आगमन पर मीडिया प्रतिनिधियों के प्रवेश हेतु आईडी पास तहसील कार्यालय, सक्ती मे 10 सितंबर की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। अतः सभी जिला प्रतिनिधि तहसील कार्यालय, सक्ती से अपना आईडी पास प्राप्त कर लें।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने ली समीक्षा बैठक.आगमन एवं स्वागत, मुख्य मंच, लोकार्पण-भूमिपूजन, विभागीय स्टॉल,हितग्राहियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश
शक्ति -केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त श्री जैन ने केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन एवं स्वागत, मुख्य मंच की व्यवस्था, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, हितग्राहियों की जानकारी, बैठक एवं प्रवेश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पेयजल, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकासी, बैरिकेटिंग, स्वच्छता, बायो टॉयलेट तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने कहा। संभागायुक्त ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का आपसी समन्वय से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित हो सके।उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के. एस. पैंकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







