कलेक्टर जय श्री जैन ने दी शक्ति जिले वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं. कलेक्टर मैडम ने कहा- प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं खनिज संसाधनों से भरा हुआ है हमारा शक्ति जिला





कलेक्टर जय श्री जैन ने दी शक्ति जिले वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं. कलेक्टर मैडम ने कहा- प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं खनिज संसाधनों से भरा हुआ है हमारा शक्ति जिला
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया कोयल की खबर
शक्ति -9 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के शक्ति जिला स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर जिले की आईएएस कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन ने समस्त जिले वासियों को जिला स्थापना की पांचवी वर्षगांठ की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की शक्ति जिले के गठन को आज 5 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।तथा शक्ति जिला प्राकृतिक सौंदर्यता से परिपूर्ण एवं खनिज संसाधनों जैसे डोलोमाइट इत्यादि से भरा हुआ है।तथा हमारे जिले में महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को जहां रोजगार के सुनहरे अवसर मिल रहे हैं। तो वहीं इस जिले में मां चंद्रहासिनी. मां अष्टभुजी देवी का पवित्र धार्मिक स्थल तथा पुरातत्व क्षेत्र भी हैं जो आज इस जिले की गौरव गाथा को बया करते हैं। श्रीमती जय श्री जैन ने कहा कि शक्ति जिले के समस्त नागरिकों को मैं स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं साथ आप हम सभी मिलजुल कर इस जिले को आने वाले समय में और अधिक विकास की ओर अग्रसर करेंगे।तथा 9 सितंबर 2022 को अस्तित्व में आया सक्ती जिला विकास की नई ऊंचाइयों की ओर निरंतर अग्रसर है। किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और जनकल्याण के माध्यम से जिले के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।आइए, स्थापना दिवस पर हम सभी मिलकर सक्ती को विकास एवं समृद्धि की नई पहचान दिलाने का संकल्प लें।







