दिल्ली में अब किराए के मकानो में सुरक्षा के लिए नए नियम-भारी राज्यों से आने वाले लाखों विद्यार्थियों को अब पीजी खोजने में हो सकती है परेशानियां. प्राइवेट हॉस्टल संचालकों की मनमानी पर अब लगेगी रोक. एक-एक विद्यार्थी से 15 से 20 हजार रुपए महीने का किराया वसूलते हैं ये हॉस्टल संचालक




दिल्ली में अब किराए के मकानो में सुरक्षा के लिए नए नियम-भारी राज्यों से आने वाले लाखों विद्यार्थियों को अब पीजी खोजने में हो सकती है परेशानियां
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली प्रदेश में आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार संवेदनशील हो चली है। तथा सरकार ने जहां किराए के मकानों को नए नियमों के दायरे में लाने की कोशिश तेज कर दी है।दिल्ली में पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले लाखों छात्रों के लिए बेहतर PG की तलाश सबसे बड़ा सिरदर्द होता है. किराए की मनमानी, सिक्योरिटी डिपॉजिट, सुरक्षा इंतजाम और शिकायतों के समाधान को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. अब इन समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली के PG आवासों को एक तय नियमों के दायरे में लाने की तैयारी है. प्रस्तावित “पेइंग गेस्ट एकॉमोडेशन रेगुलेशन एंड वेलफेयर बिल” के तहत PG के पंजीकरण से लेकर किराया, सुरक्षा और शिकायत निवारण तक के लिए नए नियम बनाने का प्रस्ताव है.







