माय भारत पोर्टल में पंजीयन को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों द्वारा दिया गया वर्चुअल प्रशिक्षण. शक्ति जिले के जिला संगठक सोमेश कुमार घिटोड़े भी रहे मौजूद

माय भारत पोर्टल में पंजीयन को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों द्वारा दिया गया वर्चुअल प्रशिक्षण. शक्ति जिले के जिला संगठक सोमेश कुमार घिटोड़े भी रहे मौजूद kshititech

माय भारत पोर्टल में पंजीयन को लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों द्वारा दिया गया वर्चुअल प्रशिक्षण. शक्ति जिले के जिला संगठक सोमेश कुमार घिटोड़े भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सत्येंद्र साहू छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय रायपुर द्वारा माई भारत पोर्टल में पंजीयन, विकसित भारत यंग डायलॉग क्विज, सीजी एन.एस.एस. डैशबोर्ड और ज्ञानदीप में पंजीयन के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला इकाई सक्ती के सभी कार्यक्रम अधिकारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के नेतृत्व में सत्येंद्र साहू (छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय रायपुर) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के आरंभ में जिला संगठक प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा सत्येंद्र साहू ( छत्तीसगढ़ राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय रायपुर) सहित सभी कार्यक्रम अधिकारियों का अभिवादन और स्वागत किया गया। ज्ञातव्य है कि भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को इसमें पंजीयन आवश्यक है । सत्येंद्र साहू ने बताया कि माई भारत पोर्टल में सभी कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयं सेवकों का पंजीयन रेफरल कोड और एन एस एस के विकल्प को चिह्नित करते हुए करना है इसके बाद आपको क्विज का भी ऑप्शन मिलेगा जिसे ज्वाइन करते हुए सभी को भाग लेना है सबमिट करने पर दोनों का प्रमाण पत्र प्राप्त होगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है । तत्पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य एन एस एस डैशबोर्ड में पंजीयन की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि जैसे ही आप डैशबोर्ड लिंक ओपन करेंगे आपको तीन ऑप्शन वॉलंटियर, प्रोग्राम ऑफिसर और ज्ञानदीप मिलेगा जिसे क्रमशः करते चलना है । डैशबोर्ड में सबसे पहले प्रोग्राम ऑफिसर को अपना पंजीयन करना है उसके बाद ही स्वयं सेवकों को पंजीयन के लिए बोलना है ।पंजीयन के बाद नियमित गतिविधि, एक दिवसीय शिविर, सात दिवसीय विशेष शिविर के सभी गतिविधियों को इस पोर्टल में दर्ज करना है ।उन्होंने बताया कि इसी पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों का मॉनिटरिंग किया जाएगा और उत्कृष्ट स्वयं सेवकों के चयन के लिए उपयोगी होगा। इस पोर्टल पर स्वयं सेवकों द्वारा भी अपनी अपनी गतिविधियों को सबमिट किया जाएगा जिससे उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जा सकेगा ।इसके पश्चात सत्येंद्र साहू ने ज्ञानदीप योजना के बारे में बताया कि इसमें कॉलेज के उत्कृष्ट और चयनित छात्र छात्राएं अपने नजदीक के स्कूलों में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान विषयों का अध्यापन हेतु चयन किया जाएगा उसके बाद संबंधित स्कूलों के प्रधान पाठक / प्राचार्य से मिलकर इसके लिए अनुमति लेनी होगी फिर अनुमति मिलने पर स्वयं सेवकों का पंजीयन और स्कूलों का चयन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा ।इसके बाद की सभी गतिविधियों को डेटवाइस अपलोड करना है । ऑनलाइन मीटिंग में सक्ती जिले के कार्यक्रम अधिकारियों में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती,डॉ. नारायण प्रसाद कुर्रे (शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर), प्रो राजेश पटेल (शासकीय महाविद्यालय चंद्रपुर), प्रो विनोद जांगड़े (शासकीय महाविद्यालय डभरा), डॉ.मनोज बंजारे (शासकीय महाविद्यालय हसौद), प्रो मुन्ना लाल सिदार (शासकीय महाविद्यालय नगरदा), डॉ. कौशल्या मैत्री (शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा), प्रो एन जायसवाल (जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय सक्ती), रोहिणी कश्यप (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुरम),प्रो धनेश्वर (के टी सी महाविद्यालय सलनी),रीमा पलेंगे , विजय यादव (जी एस सी मॉडल कॉन्वेंट स्कूल जैजैपुर), उपस्थित रहे। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला सक्ती के द्वारा सत्येंद्र साहू (राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय रायपुर) और सभी कार्यक्रम अधिकारियों का आभार प्रदर्शन और धन्यवाद दिया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading