डॉ रश्मि गोयल शक्ति में-28 अक्टूबर को शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा निसंतान दंपतियों के लिए निशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी. छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित अपेक्स सुपर स्पेशलिटी आईवीएफ सेंटर रायगढ़ की डॉक्टर रश्मि गोयल रहेगी मौजूद. चिकित्सा जांच में भी मिलेगी 25% तक की छूट




28 अक्टूबर को शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा निसंतान दंपतियों के लिए निशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी. छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित अपेक्स सुपर स्पेशलिटी आईवीएफ सेंटर रायगढ़ की डॉक्टर रश्मि गोयल रहेगी मौजूद. चिकित्सा जांच में भी मिलेगी 25% तक की छूट
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर,रायगढ़ द्वारा आयोजित निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन आगामी दिनांक 28 अक्टूबर 2026, दिन- बुधवार को जन सेवा समिति,हटरी धर्मशाला , सक्ति मे किया गया है। जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी
निसंतानता के प्रति लोगों में जागरूकता लाना ही इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य- डॉक्टर रश्मि गोयल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के प्रतिष्ठित अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर की डॉक्टर श्रीमती रश्मि गोयल ने बताया कि आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है।
डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगो में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है जिससे की लोग सही समय में इस समस्या का इलाज कराये। इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते है और औरत को हो दोषी मानते है जबकि सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार रहते है।
निसंतानता की एडवांस तकनीक को रायगढ़ के अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर ने किया प्रारंभ
अपेक्स हॉस्पिटल के द्वारा पूर्व में भी ऐसे ओपीडी का आयोजन किया जाता रहा है,तथा निःसंतानता के इलाज की सभी एडवांस तकनीक को रायगढ़ शहर में उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहता है,इसी वजह से अपेक्स हॉस्पिटल पूरे छतीसगढ़ में इन्फ़र्टिलिटी के मामले में अधिकतम सफलता देने में सफल रहा है।डॉ रश्मि गोयल ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि सक्ति व आसपास के लोगो को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े।
ओपीडी में की जाएगी निशुल्क वीर्य जांच एवं दिया जाएगा निशुल्क चिकित्सा परामर्श
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस ओपीडी में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह दी जाएगी व सभी प्रकार के टेस्ट में 25% की विशेष छूट दी जायेगी।
असुविधा से बचने के लिए अस्पताल के मो.न. 9329142515, 9329915091में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है






