कांग्रेस के ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने कर दी अपने ही सांसद प्रत्याशी के हारने की घोषणा, धन्य हो कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया के फेसबुक पर डाली पोस्ट के बाद जांजगीर चांपा लोकसभा में मचा बवाल

कांग्रेस के ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने कर दी अपने ही सांसद प्रत्याशी के हारने की घोषणा, धन्य हो कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया के फेसबुक पर डाली पोस्ट के बाद जांजगीर चांपा लोकसभा में मचा बवाल kshititech
जांजगीर चांपा जिला पंचायत अध्यक्ष के पतिदेव कांग्रेस नेता यशवंत चंद्रा डभरा
कांग्रेस के ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने कर दी अपने ही सांसद प्रत्याशी के हारने की घोषणा, धन्य हो कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया के फेसबुक पर डाली पोस्ट के बाद जांजगीर चांपा लोकसभा में मचा बवाल kshititech
कांग्रेस नेता यशवंत चंद्रा  द्वारा 20 अप्रैल 2024 को अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर की गई पोस्ट
कांग्रेस के ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने कर दी अपने ही सांसद प्रत्याशी के हारने की घोषणा, धन्य हो कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया के फेसबुक पर डाली पोस्ट के बाद जांजगीर चांपा लोकसभा में मचा बवाल kshititech
कांग्रेस नेता यशवंत चंद्रा द्वारा 20 अप्रैल 2024 को अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर की गई पोस्ट

कांग्रेस के ही जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने कर दी अपने ही सांसद प्रत्याशी के हारने की घोषणा, धन्य हो कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, सोशल मीडिया के फेसबुक पर डाली पोस्ट के बाद जांजगीर चांपा लोकसभा में मचा बवाल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति^ जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी डॉक्टर शिव कुमार डहरिया की हार को लेकर जांजगीर चांपा जिला पंचायत के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा के पति यशवंत चंद्र ने सोशल मीडिया के फेसबुक पर 20 अप्रैल को अपने अकाउंट से एक पोस्ट की है, जिसमें यशवंत चंद्रा ने यह लिखा है कि- मुझे लगता है लोकसभा जांजगीर 2 लाख से अधिक वोटो से डहरिया जी पीछे रहेंगे, आप क्या अनुमान है,यशवंत चंद्रा ने ऐसा लिखकर डहरिया जी को लोकसभा चुनाव में हारने का सर्टिफिकेट देते हुए लोगों से राय भी मांगी है, भला क्या कांग्रेस जैसी अनुशासन वाली पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर बैठे जन प्रतिनिधि ऐसी हरकतें कर रहे है, और कांग्रेस पार्टी चुप बैठी हुई है

तथा जिला पंचायत अध्यक्ष का पद एक महत्वपूर्ण पद होता है तथा पूर्व में यशवंत चंद्रा भी जनपद पंचायत डभरा के महत्वपूर्ण पदों पर निर्वहन कर चुके हैं, तथा यशवंत चंद्रा की ऐसी कार्यशैली से जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी के ही क्षेत्रीय विधायकों ने भी ऐसे नेताओं के खिलाफ तत्काल अनुशासन की कार्रवाई करने की मांग की है,वहीं राजनैतिक सूत्रों का यह भी कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष जी के पतिदेव वर्तमान में कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद कांग्रेस से अपना मोह भंग कर भाजपा में जाने का अपना मार्ग प्रशस्त कर रहे होंगे, जिससे भारतीय जनता पार्टी में उनका प्रवेश हो जाए एवं फिर से 5 साल तक वे सत्ता पक्ष की मलाई खा सके

ज्ञात हो की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ पर अपनी मेहनत कर रही है, किंतु कांग्रेस के ही प्रमुख पदों पर बैठे जन प्रतिनिधियों के ऐसे क्रियाकलापों से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है, एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक का दोबारा जीतने के बावजूद इस क्षेत्र के डभरा के इस कांग्रेस नेता की ऐसी हरकतों से कांग्रेस पार्टी इनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, किंतु कांग्रेस के कार्यकर्ता ऐसे नेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के मूड में नजर आ रहे हैं

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading