बरसेगी गुरुदेव की कृपा -29 जुलाई को शक्ति के नैमिषारण्य में होगा गुरु पूर्णिमा एवं व्यास पूजन महोत्सव का आयोजन. परम पूज्य विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में होगा कार्यक्रम


29 जुलाई को शक्ति के नैमिषारण्य में होगा गुरु पूर्णिमा एवं व्यास पूजन महोत्सव का आयोजन. परम पूज्य विद्वान पंडित भोलाशंकर तिवारी जी के सानिध्य में होगा कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आगामी 29 जुलाई 2026 को शक्ति शहर के नवधा चौक स्थित नैमिषारण्य में गुरु पूर्णिमा एवं व्यास पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन सुबह 08 बजे से किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक सदस्यों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन एवं पुण्य अवसर पर आयोजित गुरू पूजन एवं व्यास पूजन समारोह में आप सभी श्रद्धालु भक्तों, शिष्यों एवं धर्मप्रेमी सज्जनों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया जाता है।आइए, हम सब मिलकर भगवान वेदव्यास जी तथा अपने पूज्य गुरूदेव के श्रीचरणों में श्रद्धा एवं भक्ति के पुष्प अर्पित करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस दिव्य अवसर को सफल एवं मंगलमय बनाएँ। इस कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री भोलाशंकर तिवारी जी(9425538632) का सानिध्य प्राप्त होगा

