अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के बिलासपुर एवं रायगढ़ जिला इकाई के अध्यक्षों की हुई नियुक्ति. प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल की अनुशंसा पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने करी नियुक्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन केंद्रीय मुख्यालय कोलकाता द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दो जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।उपरोक्त नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़ की अनुशंसा पर की गई है।जिसमें बिलासपुर जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर मनीष अग्रवाल बिलासपुर एवं रायगढ़ जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुनीता अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों पदाधिकारियो ने अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के संगठन के दिशा निर्देश पर शीघ्र ही जिले की कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही है ।तो वही प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने भी दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामना दी है