आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा नैल-जांजगीर में ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ का भव्य आयोजन 29 जुलाई को. श्री अग्रसेन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित है कार्यक्रम. जिले के विभिन्न स्थानों के नागरिकों को दिया गया आमंत्रण


आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा नैल-जांजगीर में ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ का भव्य आयोजन 29 जुलाई को. श्री अग्रसेन सेवा समिति के सहयोग से आयोजित है कार्यक्रम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आगामी 29 जुलाई को नैला-जांजगीर में ‘गुरु पूर्णिमा महोत्सव’ का भव्य एवं पावन आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु कृपा, दिव्य ज्ञान और आनंद का अनुभव करना है।आयोजकों ने बताया कि “गुरु कृपा से जीवन सुवासित” की भावना के साथ आयोजित होने वाले इस महोत्सव में विभिन्न धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे. आर्ट ऑफ़ लिविंग परिवार जांजगीर के सदस्यों ने बताया की
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणगुरु पूजा: गुरु चरणों में प्रेम और कृतज्ञता का समर्पण।महासत्संग: दिव्य ज्ञान और आनंद से जुड़ने का एक विशेष अवसर।महाप्रसाद: प्रेम, कृपा और कृतज्ञता से परिपूर्ण पावन प्रसाद का वितरण होगा एवं 29 जुलाई को शाम 7:00 बजे से अग्रसेन भवन, नैला जांजगीर में इस पावन अवसर पर जांजगीर, चांपा, बलौदा, अकलतरा, मड़वा, पामगढ़ और कृष्णा बिहार कॉलोनी सहित आसपास के सभी क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।यह आयोजन अग्रसेन सेवा समिति के सहयोग से संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा का अनुभव करने की अपील की है।


