ब्रेकिंग न्यूज़-सहारा इंडिया घोटाले में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार. 3848 निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला. एक पीड़ित निवेशक की शिकायत के बाद जांच में हुआ था पूरे मामले का खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज़-सहारा इंडिया घोटाले में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार. 3848 निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला. एक पीड़ित निवेशक की शिकायत के बाद जांच में हुआ था पूरे मामले का खुलासा kshititech

ब्रेकिंग न्यूज़-सहारा इंडिया घोटाले में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार. 3848 निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -रायगढ़ पुलिस के ‘ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे सहारा इंडिया के रायगढ़ शाखा प्रबंधक विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में रायगढ़ निवासी विकास निगानिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कंपनी को विश्वसनीय एवं आरबीआई से अधिकृत बताकर वर्ष 2017 में उनसे, उनकी पत्नी और माता से करीब 40 लाख रुपये विभिन्न योजनाओं में निवेश कराए। निवेश की अवधि पूरी होने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।जांच में सामने आया कि निवेशकों से सहारा इंडिया के नाम पर राशि लेकर विभिन्न सहकारी समितियों के नाम से बॉन्ड जारी किए गए और सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई। पुलिस जांच में जिला प्रशासन, बैंकों, मंत्रालयों और निवेशकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी, शाखा प्रबंधक, सेक्टर मैनेजर और रीजनल अधिकारियों की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले भी सहारा इंडिया के पूर्व शाखा प्रबंधक प्रकाश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार साहू, कंपनी डायरेक्टर करूणेश अवस्थी, सेक्टर मैनेजर अमृत लाल श्रीवास तथा बिलासपुर के रीजनल मैनेजर रजनीश तिवारी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से कंपनी से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड तथा कथित धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जांच में अब तक 3,848 निवेशकों से करीब 40 करोड़ 78 लाख 16 हजार 739 रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हो चुका है।पुलिस के मुताबिक सहारा इंडिया के रायगढ़ स्थित कबीर चौक शाखा के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ (54 वर्ष) लंबे समय से फरार था। मुखबिर की सूचना पर उसे उसके ससुराल क्षेत्र कोतरारोड़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य बताए। उसके कब्जे से सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी कार्यालय से संबंधित प्रशासनिक आदेश और कंपनी के एमओयू की प्रतियां भी बरामद की गईं। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि सहारा इंडिया निवेश घोटाले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और नए साक्ष्य मिलने पर आगे भी प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, एएसआई विल्फ्रेड मसीह एवं कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा और आर्थिक अपराधों में शामिल फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading