जिला प्रशासन का मिशन हेल्थ-सरकारी अस्पतालों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- शक्ति जिले के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर राजपूत एवं सीएमएचओ पूजा अग्रवाल, स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद अधिकारियों को दिए गए निर्देश, कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने हो रहा लगातार प्रयास

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी

सरकारी अस्पतालों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- शक्ति जिले के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर राजपूत एवं सीएमएचओ पूजा अग्रवाल, स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद अधिकारियों को दिए गए निर्देश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ओ.आई.सी. व डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश सिंह राजपुत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सक्ती डॉ. पुजा अग्रवाल के नेतृत्व में जिला नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ. सुदर्शन भारद्वाज एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विकासखंड जैजैपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठठारी का विगत दिवस औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, संस्थागत प्रसव व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और दावा वितरण व्यवस्था एवं मरीजों की सुरक्षित देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, साफ-सफाई व्यवस्था, रजिस्टर संधारण, स्टॉक प्रबंधन, स्टाफ की उपस्थिति एवं समय पालन की स्थिति का ब्यौरा लिया गया। इस दौरान संबंधित प्रभारी को निर्देश दिए गए कि मरीजों को सभी आवश्यक सेवाएँ समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से प्रदान की जाएं, टीकाकरण एवं जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की जाए, अस्पताल परिसर एवं वाडों में स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था नियमित रूप से की जाए, दवाइयों का वितरण नियमों के अनुसार एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए, बायोमेडिकल कचरे का निस्तारण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए और अस्पताल में समस्त चिकित्सकीय स्टॉफ निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें

कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी अंचलों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के साथ सम्मानपूर्वक और संवेदनशील व्यवहार करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किए जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश सिंह राजपुत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुजा अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading