सरकार की विशेष योजना अंतर्गत इसरो अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण के लिए अनुनय कॉन्वेंट के ओमप्रकाश पटेल का हुआ चयन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी बधाई.

अनुनय कान्वेंट स्कूल का छात्र ओमप्रकाश पटेल

सरकार की विशेष योजना अंतर्गत इसरो अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण के लिए अनुनय कॉन्वेंट के ओमप्रकाश पटेल का हुआ चयन. विद्यालय के डायरेक्टर योगेश साहू ने दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- अनुनय कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्ती के कक्षा नौवीं का होनहार विद्यार्थी ओम प्रकाश पटेल पिता गुलाब चंद पटेल का जिला प्रशासन, सक्ती द्वारा आयोजित इसरो अहमदाबाद शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों के चयन हेतु आयोजित एप्टीट्यूड टेस्ट में गणित, तार्किक क्षमता, अंग्रेजी पठन-बोध, डेटा इंटरप्रिटेशन एवं करेंट अफेयर्स के प्रश्न पूछे गए थे। इस चयन परीक्षा में जिले भर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से अपनी योग्यता एवं प्रदर्शन के आधार पर ओम प्रकाश पटेल ने चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।चयनित विद्यार्थी 23 नवंबर 2026 को ट्रेन से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। चार दिवसीय इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को इसरो एवं अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों और उपलब्धियों को नजदीक से जानने का अवसर मिलेगा। यह अनुभव उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना विकसित करने में सहायक होगा।विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन, सक्ती की यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। विद्यार्थियों को इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ने का अवसर प्रदान करना उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के शैक्षणिक अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने ओम प्रकाश पटेल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिला प्रशासन, सक्ती के इस सकारात्मक एवं दूरदर्शी प्रयास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भ्रमण में शामिल सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य तथा सफल, सुरक्षित एवं ज्ञानवर्धक यात्रा की कामना की की है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading