विकास के कामों में आई तेजी-नया बाराद्वार में ₹4 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सहित पार्षद गण रहे मौजूद. जनप्रतिनिधियों ने कहा-नागरिकों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति




विकास के कामों में आई तेजी-नया बाराद्वार में ₹4 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, नगर पंचायत अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सहित पार्षद गण रहे मौजूद. जनप्रतिनिधियों ने कहा-नागरिकों को मिलेगी जलभराव से मुक्ति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पंचायत नया बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 03 में ₹4 लाख की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य का विधि-विधान से भूमिपूजन किया गया। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को जलभराव और गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद अजय सिंह राजपूत और वार्ड क्रमांक 03 के पार्षदपति हेमंत साहू सहित नगर के अन्य गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने कहा कि वार्डवासियों की मांग को देखते हुए इस नाली निर्माण की स्वीकृति दी गई थी, जिसका आज शुभारंभ हो गया है। उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और इसे समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। वार्ड पार्षदपति हेमंत साहू ने इस विकास कार्य के लिए नगर पंचायत की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।






