शक्ति जिला साहू संघ को सामाजिक भवन निर्माण हेतु उपमुख्यमंत्री ने 50 लाख का किया आवंटन, अपनी घोषणा ग वायदा निभाया अरुण साव जी ने जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू के नेतृत्व में की गई थी मांग,नगर पालिका शक्ति के विकास के लिए भी मिला करोड़ों रुपए का आबंटन




शक्ति जिला साहू संघ को सामाजिक भवन निर्माण हेतु उपमुख्यमंत्री ने 50 लाख का किया आवंटन, अपनी घोषणा ग वायदा निभाया अरुण साव जी ने जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू के नेतृत्व में की गई थी मांग,नगर पालिका शक्ति के विकास के लिए भी मिला करोड़ों रुपए का आबंटन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव के शक्ति जिला साहू संघ के प्रतिभा सम्मान समारोह में शक्ति आगमन के दौरान जिला साहू संघ शक्ति के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉक्टर खिलवान साहू के नेतृत्व में समाज बंधुओ ने उपमुख्यमंत्री जी से शक्ति जिले में साहू समाज के भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि की मांग की थी तथा उपमुख्यमंत्री जी ने मंच के माध्यम से ही उपरोक्त स्वीकृति प्रदान की थी, तो वहीं उपमुख्यमंत्री जी ने अपनी घोषणा के अनुरूप वायदे को निभाते हुए तत्काल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा साहू समाज के भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि भी आवंटित कर रिलीज कर दी है, जिस पर जिला साहू संघ शक्ति के जिला अध्यक्ष डॉ खिलावन साहू सहित समाज के पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया है, तथा इस संबंध में जिला अध्यक्ष डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री जी जो की सहृदयता पूर्ण शक्ति जिले में साहू समाज के भवन निर्माण के लिए समाज की मांग पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति प्रदान की तथा अब राशि भी आवंटित हो गई है एवं यथाशीघ्र अब सामाजिक भवन का निर्माण होगा तो वही डॉक्टर खिलावन साहू ने कहा है की शक्ति जिले में साहू समाज के लिए यह एक बड़ा गौरव का अवसर है कि इतनी बड़ी राशि सामाजिक भवन निर्माण के लिए मिली है, जिससे आने वाले दिनों में उचित स्थल का चयन कर भवन का निर्माण होगा एवं यह भवन समाज के सभी कार्यों के लिए जहां उपयोगी होगा तो वही हम सभी माननीय उपमुख्यमंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं
जांजगीर-चांपा जिला साहू संघ के अध्यक्ष रहते हुए 34 सामुदायिक भवनों का करवाया डॉक्टर खिलावन साहू ने निर्माण
अविभाजित जांजगीर चांपा जिला साहू संघ के अध्यक्ष रहते हुए डॉक्टर खिलावन साहू ने पूरे जिले में लगभग 34 स्थान पर सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया था,तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहते हुए भी उन्होंने सात स्थानों पर 10-10 लाख रुपए की राशि से भक्त माता कर्मा सामुदायिक भवनो का भी निर्माण करवाया तथा साहू समाज के विकास के लिए एवं प्रगति के लिए निरंतर डॉक्टर खिलावन साहू की सक्रियता देखी जाती है,एवं डॉक्टर खिलावन साहू की सक्रियता को देखते हुए साहू समाज का प्रदेश संगठन भी उनकी पूरी टीम को साधुवाद ज्ञापित करता है
नगर पालिका शक्ति के विकास के लिए भी करोड़ों रुपए हुए आवंटित
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री अरुण साव के 8 अक्टूबर को शक्ति आगमन के दौरान अटल परिसर के लोकार्पण एवं अटल जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने नगरपालिका शक्ति की ओर से उन्हें विकास के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने अपने वायदे के अनुरूप तत्काल नगर पालिका शक्ति को भी 3:50 करोड रुपए के विकास कार्यों का नया प्राक्कलन तैयार कर भेजने के निर्देश दिए थे, जिस पर नगर पालिका शक्ति ने मंत्री जी के आदेश का पालन करते हुए आवश्यकता अनुरूप जरूरी- जरूरी विकास कार्यों के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा, एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री जी ने अपने वायदे के अनुरूप तत्काल 1 मिनट भी देरी नहीं करते हुए राशि आवंटन कर दी है,तथा अब उपरोक्त राशि से विकास के काम होंगे, तथा नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि उनके द्वारा नगर पालिका शक्ति को दिए गए इस विशेष सहयोग से विकास के कामों में तेजी आएगी


