DEO मैडम का सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण, नगरदा के सरकारी स्कूल के व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस जारी, स्कूलों के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की भी हो रही जांच, सुबह 8 बजे ही स्कूल पहुंच जाती है DEO

जिला शिक्षा अधिकारी का शक्ति के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी का शक्ति के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी का शक्ति के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण

DEO मैडम का सरकारी स्कूलों में औचक निरीक्षण, नगरदा के सरकारी स्कूल के व्याख्याता को कारण बताओ नोटिस जारी, स्कूलों के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की हो रही जांच, सुबह 8 बजे ही स्कूल पहुंच जाती है DEO

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शिक्षा में कसावट लाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमती कुमुदिनी वाघ द्विवेदी जिले के विभिन्न विद्यालयों का सतत निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में इनके द्वारा दिनाँक 26 सितम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा विकासखंड सक्ती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विद्यार्थियों से चर्चा कर पढ़ाई का स्तर जाना एवं उनके द्वारा स्वयं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों की कक्षा ली गई।विद्यालय में पढ़ाई के स्तर पर प्रसन्नता जाहिर की गई। नगरदा हायर सेकेंडरी के प्राचार्य को संकुल अधीनस्थ सभी विद्यालयों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।हायर सेकेंडरी नगरदा में अनुपस्थित व्याख्याता श्री चंद्रशेखर को कारण बताओ सूचना जारी किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नगरदा का भी औचक निरीक्षण किया,स्वयं मध्यान्ह भोजन चख कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की। अधीक्षिका तथा रसोइयों को मीनू के अनुसार भोजन बनाने,मौसम अनुरूप हरी सब्जियां परोसने तथा मध्यान्ह भोजन में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। कस्तूरबा गांधी के अधीक्षिका द्वारा अभिलेखों/पंजीयों का संधारण नियमित रूप से नहीं किए जाने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई तथा तीन दिवस के भीतर सभी पंजी एवं अभिलेख संधारित कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अशासकीय विवेकानंद विद्यालय सुन्दरेली के निरीक्षण के दौरान विद्यालय का संचालन अव्यवस्थित रूप से होना पाया गया इस कारण डीईओ द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई एवं निर्देश दिया गया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय का संचालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सक्ती विकासखंड शिक्षाअधिकारी श्री दिलीप कुमार पटेल उपस्थित थे।

जिला शिक्षा अधिकारी का शक्ति के सरकारी स्कूलों में निरीक्षण

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading