रचनात्मक कार्य- छत्तीसगढ़ प्रनयीय युवा अग्रवाल मंच के सदस्यों ने रायपुर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों का जाना हाल-चाल एवं उनके साथ बैठकर किया समय व्यतीत, जिला अध्यक्ष मानस अग्रवाल ने कहा- हमारे पिता तुल्य बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करने का हमारा छोटा सा प्रयास

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच
मंच की रायपुर जिला इकाई द्वारा वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों का जाना गया हाल-चाल
मंच की रायपुर जिला इकाई द्वारा वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों का जाना गया हाल-चाल

रचनात्मक कार्य- छत्तीसगढ़ प्रनयीय युवा अग्रवाल मंच के सदस्यों ने रायपुर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों का जाना हाल-चाल एवं उनके साथ बैठकर किया समय व्यतीत, जिला अध्यक्ष मानस अग्रवाल ने कहा- हमारे पिता तुल्य बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करने का हमारा छोटा सा प्रयास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच रायपुर जिला इकाई द्वारा वृद्धाश्रम में अपनो से दूर रह रहे बुजुर्गो के साथ समय व्यतीत कर उनके अकेलेपन को दूर करने का प्रयास किया गया, मंच के रायपुर जिला अध्यक्ष मानस अग्रवाल एवं महामंत्री पवन अग्रवाल ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में कई बुजुर्ग अपने परिवार से दूर और कई अनाथ रह कर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है, इन बुजुर्गो के साथ आज मिलकर इनको आज परिवार बना कर इनके साथ हंसी- मजाक कर,बाते कर आज इनको परिवार का सुख देने का सार्थक प्रयास किया गया, साथ ही इनके लिए राशन सामग्री एवं ठंडे पानी हेतु घड़ा आदि सुविधा उपलब्ध कराई गई

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच रायपुर जिला इकाई द्वारा निरंतर ऐसे रचनात्मक एवं सेवा के कार्य किये जा रहे हैं, तथा जिला अध्यक्ष मानस अग्रवाल का कहना है कि आज हमारे पिता तुल् बुजुर्ग जन जीवन भर अपने बच्चों के लिए सब कुछ करते हैं, किंतु उम्र के एक पड़ाव के पश्चात उन्हें अपनेपन की जरूरत होती है, किंतु आज भी ऐसे अनेको बुजुर्ग हैं जो की ऐसी तकलीफों का सामना करना कर रहे हैं, तथा हमारे द्वारा इस दिशा में एक सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है, जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगा, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मानस अग्रवाल, जिला महामंत्री पवन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शुभम गुप्ता, श्रीमती प्रीति गुप्ता और मंच के अन्य साथीगण उपस्थित रहे

छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच रायपुर जिला इकाई के अध्यक्ष मानस अग्रवाल

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading