शक्ति जिले के कांग्रेसियों ने करी नीट पेपर मामले में केंद्र सरकार की कार्यशैली की निंदा-जिला कांग्रेस महामंत्री एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा-नीट पेपर मामले ने देश के करोड़ों युवाओं के साथ किया अन्याय


शक्ति जिले के कांग्रेसियों ने करी नीट पेपर मामले में केंद्र सरकार की कार्यशैली की निंदा-जिला कांग्रेस महामंत्री एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा-नीट पेपर मामले ने देश के करोड़ों युवाओं के साथ किया अन्याय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला कॉग्रेस कमेटी सकती द्वारा जिला महामंत्री गिरधर जायसवाल जिला महामंत्री पिन्टू ठाकुर विधायक प्रतिनिधि ऋषि राय जनपद पंचायत सकती उपाध्यक्ष वंशी जांगड़े नगर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर जनपद सदस्य ज्ञानिक खड़े ने विश्राम गृह सकती में एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें देश में नीट पेपर में पूरे देश मे बड़े पैमाने पर हुए पेपर लीक के मामले को लेकर केन्द्र के मोदी सरकार पर हमला बोला सभी उपस्थित जिला कॉग्रेस कमेटी सकती के पदाधिकारियों मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गण ब्लाक अध्यक्ष गण ने केंद्र सरकार की निदा करते हुए कहा कि पूरे देश के छात्रों जहां कोटा राजस्थान में कोचिंग के लिए जाते है अखिल भारतीय कॉग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोटा जाकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिये पूरे देश के युवा प्रशंसा कर रहे है काग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी देश के एकमात्र ऐसे नेता है जो राजनीति से उपर उठकर देश के युवाओं बेरोजगारों महिलाओं की समस्याओं को समझते है कोटा में जिस प्रकार रोते बिलखते छात्रों को गले लगाया उनका हौसला बढ़ाया देश के युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक हैं।आगे कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा न्याय और सत्य का मार्ग चुना हैं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में जहां बच्चे दिन रात एक करके तैयारी करते है ऐसे संवेदनशील परीक्षा में धांधली से योग्य व्यक्ति आहत है बच्चे अपने सुनहरे भविष्य का सपना देखते हैं और उसकी तैयारी करते है सरकार ऐसे मामलों में भी पारदर्शिता नहीं बरतती देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए राजनीतिक से परे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कदम को सराहना की इस अवसर पर जिला कॉग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे

