पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री- राजीव जी की पुण्यतिथि पर रायपुर के कालीबाड़ी अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल भी रहे मौजूद, कन्हैया ने कहा- आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव जी

कालीबाड़ी अस्पताल में राजीव जी की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल बिस्किट का वितरण करते कांग्रेस कार्यकर्ता
कालीबाड़ी अस्पताल में राजीव जी की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल बिस्किट का वितरण करते कांग्रेस कार्यकर्ता

राजीव जी की पुण्यतिथि पर रायपुर के कालीबाड़ी अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल भी रहे मौजूद, कन्हैया ने कहा- आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया,असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. सिद्दीक के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को याद कर उनकी शहादत को नमन किया,इस दौरान कांग्रेस नेता मो. सिद्दीक ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।वे आज भी देश के असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। देश के लिए उनके कार्यों और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि राजीव जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए इस देश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की, तथा राजीव जी ने जहां संचार क्रांति के क्षेत्र में इस भारत को आगे बढ़ाया तो वहीं उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में ही इस भारत देश ने अलग-अलग क्षेत्र में सफलताएं अर्जित की है, तथा आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें नमन करते हैं, एवं उनके द्वारा राष्ट्रहित के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करते हैं

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ,नागेंद्र वोरा ,आनंद पांचाल,सुरेश बाफना,जावेद नकवी,राजेश त्रिवेदी,मुकुंद कागडेलवार,शरद गुप्ता,मुनेश गौतम श्रेयांस शुक्ला इरफ़ान खान,देवेंद्र पवार,जितेंद्र शुक्ला,गेंदलाल ठाकुर (लाला),शेख शाहरुख,विजय बाफना,अर्पण जैन,सल्लू भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading