कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के विरोध में शक्ति जिले में कांग्रेस 10 जुलाई को करेगी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन. पीसीसी के निर्देश पर सभी जिला मुख्यालयो में होगा कार्यक्रम. कांग्रेस ने कहा- भाजपा कर रही एजेंसियों का दुरुपयोग

कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार करने के विरोध में शक्ति जिले में कांग्रेस 10 जुलाई को करेगी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -बस्ती जिले में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को अग्रसेन चौक शक्ति में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर भाजपा सरकार के द्वारा एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुये कांग्रेस पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरप्तार किये जाने विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया जायेगा ।कार्यक्रम में शक्ति जिले के सभी सम्माननीय विधायक/पूर्व विधायक गण,पूर्व विधायक प्रत्याशी गण,पूर्व सांसद/पूर्व सांसद प्रत्याशी गण, नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के वर्तमान/पूर्व जनप्रतिनिधि गण,प्रदेश/जिला पदाधिकारी गण,आनुषांगिक संगठन/विभाग/प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/कार्यकारी अध्यक्ष गण,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवादल के पदाधिकारीयों सहित कांग्रेस जनों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की बात कही गई है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि 10 जुलाई शुक्रवार को समय – शाम 4 बजे कचहरी चौक सक्ति उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है अतःसभी साथीगण दोपहर 3.30 बजे सक्ती रेस्ट हाऊस पहुंचे।

