विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस आक्रामक मुड़ में- पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दी भाजपा सरकार को चुनौती,कहा- हिम्मत है तो बलौदा बाजार मामले में अपने लोगों पर कार्रवाई करके बताएं,24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर, 20 अगस्त की बैठक में हुआ निर्णय, बैठक में रहे नेता प्रतिपक्ष महंत एवं पूर्व मुख्यमंत्री बघेल भी मौजूद

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए
20 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न विधायक दल की बैठक
20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी की जन्म जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में दी गई श्रद्धांजलि

विधायक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस आक्रामक मुड़ में- पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दी भाजपा सरकार को चुनौती,कहा- हिम्मत है तो बलौदा बाजार मामले में अपने लोगों पर कार्रवाई करके बताएं,24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालय में कांग्रेस उतरेगी सड़कों पर, 20 अगस्त की बैठक में हुआ निर्णय, बैठक में रहे नेता प्रतिपक्ष महंत एवं पूर्व मुख्यमंत्री बघेल भी मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती-बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस आक्रामक हो गई है, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लगातार तीन दिनों तक अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई है,छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत ने कहा है कि 22 अगस्त को कांग्रेस के सभी विधायक जिलों में जाकर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। वहीं 23 अगस्त को राजभवन मार्च कर राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे, फिर 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर गिरफ्तारी का विरोध किया जाएगा। डॉ.महंत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार विधायकों के साथ इस तरह का व्यवहार करेगी तो सामान्य व्यक्ति के साथ क्या-क्या हो सकता है, यह समझा जा सकता है। हम सब देवेंद्र यादव के साथ हैं। जो अन्याय हुआ है उसका डटकर मुकाबला करेंगे,उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के विरोध में कानूनी लड़ाई की तैयारी भी की जा रही है। राजीव भवन में हुई इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा लगभग सभी विधायक मौजूद थे। विधानसभा में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राजीव भवन में विधायक दल की बैठक दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई और डेढ़ घंटे तक चली,बताया जा रहा है कि सभी जिलों में पत्रकार वार्ता की जिम्मेदारी सभी विधायकों को सौंपी गई है। इसके लिए सभी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज राजधानी रायपुर में पीसी करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक यादव की गिरफ्तारी को चैलेंज करने के लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाने की तैयारी भी कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने डिवभाजपा सरकार को चुनौती

सकती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने एक पत्रकार वार्ता में बलौदा बाजार हिंसा मामले को लेकर भाजपा सरकार को चुनौती दी है, पीसीसी अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा की सरकार कांग्रेस की लीडरशिप को समाप्त करना चाहती है, किंतु भाजपा सरकार के इन मंसूबो पर कांग्रेस पार्टी पानी फेरेगी एवं अगर भाजपा में हिम्मत है तो वह हिंसा मामले में अपने लोगों पर कार्रवाई करके बताएं तथा उक्त हिंसा मामले में कितने लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया तथा उस हिंसा मामले में यदि पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो या सबुतों में कांग्रेस पार्टी का एक भी कार्यकर्ता नजर आ जाएगा तो मैं स्वयं पुलिस के पास उन्हें ले जाऊंगा तथा दीपक बैज ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अन्याय का डटकर मुकाबला करेगी एवं हम हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं

20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री की जन्म जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में दी गई श्रद्धांजलि

सक्ति- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 20 अगस्त को जन्म जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उन्हें स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने कहा कि आज राजीव जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए इस भारत देश के विकास को एक नई दिशा दी तथा सूचना क्रांति के जनक के रूप में वे जाने जाते हैं

20 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न विधायक दल की बैठक
20 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न विधायक दल की बैठक
20 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संपन्न विधायक दल की बैठक
20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी की जन्म जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हॉल में दी गई श्रद्धांजलि

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading