चंदेल जी का सराहनीय प्रयास-पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को लिखा पत्र. कहा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास का सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हो सम्मान. माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया था अमिता ने

चंदेल जी का सराहनीय प्रयास-पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को लिखा पत्र. कहा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास का सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हो सम्मान. माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराया था अमिता ने kshititech
छत्तीसगढ़ विधानसभा की पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री को लिखा पत्र. कहा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास का सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हो सम्मान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जांजगीर-चाम्पा जिले की पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के ऐतिहासिक कार्य हेतु पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बधाई दी है। नारायण चंदेल ने सार्वजनिक कार्यक्रमो में अमिता का सम्मान करने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया है।छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी को पत्र लिखकर जांजगीर-चाम्पा जिले के चाम्पा नगर में रहने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मान करने का आग्रह किया हैपर्वतारोही अमिता ने पिछले दिनों अपने अद्भुत कौशल व अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुये माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया जो इस प्रदेश व देश के लिये अत्यंत ही गौरव का विषय है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने इस साहसिक व ऐतिहासिक कार्य के लिये पर्वतारोही अमिता श्रीवास को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा उनके शीघ्र ही स्वस्थ होनी की कामना की।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading