शक्ति की गौरवशाली बेटियां-शक्ति के नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पोतियो ने ऑल इंडिया फेडरेशन कप कराटे 2026 में लहराया अपना परचम.अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे क्षेत्र का नाम किया गौरवानित. जिंदल परिवार के श्याम सुंदर एवं सुरेश अग्रवाल की पोतियां है आन्या और आध्या. 06पदक किए हासिल

ऑल इंडिया फेडरेशन कप में परचम लहराने वाली बेटियां

शक्ति के नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की पोतियो ने ऑल इंडिया फेडरेशन कप कराटे 2026 में लहराया अपना परचम.अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे क्षेत्र का नाम किया गौरवानित. जिंदल परिवार के श्याम सुंदर एवं सुरेश अग्रवाल की पोतियां है आन्या और आध्या. 06पदक किए हासिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -ऑल इंडिया फेडरेशन कप 2026 कराते चैंपियनशिप में सक्ती की बेटियों आव्या अग्रवाल एवं आन्या अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। दोनों बहनों ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सक्ती नगर का गौरव बढ़ाया है।अभिनव अग्रवाल की बेटियों आव्या अग्रवाल और आन्या अग्रवाल ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आव्या अग्रवाल ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक जीतकर कुल तीन पदक हासिल किए। वहीं आन्या अग्रवाल ने एक रजत एवं दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
दोनों बालिकाएं सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं सुरेश अग्रवाल की पोतियां हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिंदल परिवार सहित नगर में हर्ष का माहौल है। छोटी उम्र में कराते जैसे आत्मरक्षा एवं अनुशासन से जुड़े खेल में उनकी सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है।दोनों बहनों ने गुरु स्नेहाशीष डे के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत और गुरु के मार्गदर्शन ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आव्या और आन्या की इस सफलता पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सक्ती एवं परिवार का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading