वाराणसी: BJP पार्षद की नाव पर गंगा में पकाया गया चिकन, परोसी गई शराब. मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार. वीडियो वायरल होने के बाद हुआ खुलासा


वाराणसी: BJP पार्षद की नाव पर गंगा में पकाया गया चिकन, परोसी गई शराब
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देश की प्रसिद्ध धर्मानगरी बाबा काशी विश्वनाथ की पुण्य भूमि वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा के बीच नाव पर मांस पकाने और शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नाव सीज कर दी. वायरल वीडियो के मैसेज में नाव को बीजेपी के एक पार्षद से जुड़ा बताया गया है. तथा पुलिस पूरे मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है

