वर्षो पुरानी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय महासंघ ने उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री को सौपा ज्ञापन, मंत्री अरुण साव ने कहा-मांगों पर करेंगे विचार,संघ ने कहा- शासन शीघ्र ले हमारी मांगों पर निर्णय

वर्षो पुरानी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय महासंघ ने उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री को सौपा ज्ञापन, मंत्री अरुण साव ने कहा-मांगों पर करेंगे विचार,संघ ने कहा- शासन शीघ्र ले हमारी मांगों पर निर्णय kshititech
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात करते नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी
वर्षो पुरानी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय महासंघ ने उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री को सौपा ज्ञापन, मंत्री अरुण साव ने कहा-मांगों पर करेंगे विचार,संघ ने कहा- शासन शीघ्र ले हमारी मांगों पर निर्णय kshititech
छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री से मुलाकात करते नगरीय निकाय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी

विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय महासंघ ने उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री को सौपा ज्ञापन, मंत्री अरुण साव ने कहा-मांगों पर करेंगे विचार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों के विभिन्न संगठनों ने नगरीय निकायों में विभिन्न समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री अरूण साव को शीघ्र ही मांग पूर्ण करने हेतु मांग पत्र ज्ञापन सौपा है। महासंघ ने मांगो को लेकर ज्ञापन देने हेतु नवयुक्त अधिकारी / कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़, के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप चन्द्राकर, प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष महितोष शर्मा, प्रदेश महामंत्री आशा जंघेल, (महिला प्रकोष्ठ), प्रदेश महामंत्री विकास सिंह ठाकुर, मयंक बसंतवानी, सुभाष सोनकर, जितेन्द्र देवांगन, राजविर दिक्षीत, हरिकिशन, विनोद यादव, दिली साहू, विकास देवांगन, छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संध, के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पात्रे, अंकुर पांडे, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ट नगर पालिका संघ / छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट अधिकारी कर्मचारी संघ से श्रवण कुमार ठाकुर, अरूण सिंह, संजय शर्मा, छत्तीसगढ़ प्लेसमेंट अधिकारी कर्मचारी संघ से प्रदेश अध्यक्ष संजय यणे तथा अन्य संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगरीय निकायों में विभिन्न समस्याओं को लेकर अरूण साव मान. उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को ज्ञापन सौपा गया उक्त ज्ञापन में नगरीय निकायों में 1 से 3 माह तक लंबित वेतन हेतु राशि आबंटन किये जाने, नगरीय निकायों के कर्मचारियों को प्रत्येक माह की 7 तारिख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित किये जाने, नगरीय निकाय के कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान किये जाने, एनपीएस./जी.पी.एफ. प्रत्येक माह की 1 तारिक तक जमा किये जाने, नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना लागू किये जाने, लंबित अनुकंपा नियुक्ति का निराकरण शीघ्र ही किये जाने, नगरीय निकाय को प्रति व्यक्ति देय चुंगीक्षति की राशि में 35.00 रू को संशोधित करते हुये 150.00 रूपये प्रति व्यक्ति किये जाने, निकायों में कर्मचारियों के पदोन्नति हेतु अतिरिक्त पद स्वीकृत किये जाने, तथा नगरीय निकाय को सुदृढ़ किये जाने हेतु मान. उपमुख्यंत्री एवं विभागीय मंत्री को सुझाव सहित मांग पत्र ज्ञापन सौपा गया।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading