लद्दाख की यात्रा करने पर सरकार देगी आपको ₹20000/- रुपए की सहायता राशि. सिंधु दर्शन योजना के अंतर्गत सरकार ने की बड़ी घोषणा


लद्दाख की यात्रा करने पर सरकार देगी आपको ₹20000/- रुपए की सहायता राशि. सिंधु दर्शन योजना के अंतर्गत सरकार ने की बड़ी घोषणा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। खासकर अगर आप बिहार के निवासी हैं, तो आपकी यात्रा का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है। दरअसल, बिहार सरकार ने ‘सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता योजना 2026’ को मंजूरी दी है।इस योजना के तहत लद्दाख में प्रसिद्ध सिंधु नदी के दर्शन करने जाने वाले पात्र श्रद्धालुओं को सरकार आर्थिक सहायता देगी। यात्रा पूरी करने के बाद सरकार खर्च का 50 प्रतिशत या अधिकतम 20,000 रुपये तक वापस देगी, जिससे श्रद्धालुओं के लिए यह धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पहले से ज्यादा आसान हो सकती है।

