शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में 17 सितंबर को राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं सेवा पखवाड़े के हुए आयोजन, चंद्रपुर मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान तो वहीं विभिन्न स्थानों पर छायाचित्र प्रदर्शनी का भी हुआ आयोजन,ITI में ऑनलाइन प्रवेश शुरू,जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

चंद्रपुर मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम
जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी
जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी

शक्ति कलेक्टर तोपनो साहब के मार्गदर्शन में 17 सितंबर को राज्य स्थापना की रजत जयंती एवं सेवा पखवाड़े के हुए आयोजन, चंद्रपुर मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान तो वहीं विभिन्न स्थानों पर छायाचित्र प्रदर्शनी का भी हुआ आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-रजत महोत्सव के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा आदि सेवा पर्व, सेवा पखवाड़ा एवं विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साव, छात्र छात्राओं, ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं आदि ने किया।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत की संकल्पना, सेवा कार्यों, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प और उनके जीवन की प्रेरणादायक यात्रा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में श्री मोदी के बचपन, उनकी शिक्षा, देशभक्ति तथा प्रधानमंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की झलक को सजीव चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमल किशोर पटेल ने इस प्रदर्शनी को केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुवे इसकी प्रशंसा की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के दृढ़ संकल्पों, मजबूत फैसलों और एक राष्ट्र, एक लक्ष्य की झलक दिखाई दी। उनके बचपन से आज तक के सफर को छायाचित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया गया,प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को खूबसूरती से उकेरा गया, जैसे उनका बचपन, देशभक्ति की भावना, उनके संघर्षों की कहानी, मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बनने की यात्रा और उनके द्वारा देश के विकास के लिए उठाए गए कदम। उपलब्धियों में डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, शिक्षा का एक नया अध्याय, एक पेड़ मां के नाम, जल शक्ति, अंतरिक्ष शक्ति और हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गयाछायाचित्र प्रदर्शनी के साथ-साथ छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग की पत्रिका जनमन का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, आम नागरिक सहित विद्यार्थीगण, समूह की महिलाओ, युवाओं आदि ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

आईटीआई में प्रवेश हेतु पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सक्ति-औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सक्ती में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2026-27 में प्रवेश हेतु पुनः रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 17 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 रात्रि 11.59 बजे तक आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अधीक्षक, आईटीआई सक्ती श्री चन्द्रेश दिव्य द्वारा बताया गया कि शासकीय आईटीआई सक्ती में व्यवसायों फिटर में 02 सीट, कोपा में एनसीव्हीटी में 01 सीट, कोपा में एससीव्हीटी में 02 सीट एवं सिविंग टेक्नोलॉजी में 31 सीटे रिक्त है। संस्था के प्रवेश प्रभारी श्री रोहित कुमार निर्मलकर प्रशिक्षण अधिकारी ने कहा अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का भलीभाँति अध्ययन कर ले एवं किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु आईटीआई में कार्यालयीन समय में संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त करें। प्रशिक्षण लिपिक श्री बलदेव सिंह जगत ने बताया कि सातवें चरण मेरिट के तहत संस्था में प्रवेश दिनांक 24 सितम्बर से 25 सितम्बर तथा आठवें चरण मेरिट के तहत दिनांक 29 सितम्बर से 30 सितम्बर तक प्रवेश दिया जायेगा

जिले में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान का किया गया आयोजन

सक्ति- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आज सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज विभिन्न नगरीय क्षेत्रो मे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्र आदि के द्वारा स्वच्छता शपथ लिया गया। स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर आज जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों जैसे तालाब, मंदिर, चिकित्सालय, मैदान आदि विभिन्न स्थलों पर वृहद सफाई अभियान का आयोजन किया गया और कचरा संग्रहण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा जिले में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किए जाने के निर्देश सभी सबंधित अधिकारियों को दिए गए है। स्वच्छता अभियान के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी, बालक व बालिका खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित

सक्ति-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन की अध्यक्षता में आर.बी.आई. एवं नाबार्ड तथा जिला अग्रणी बैंक सक्ती के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सामाजिक और आर्थिक विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले मे पिछली परामर्शदात्री समिति की बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, जिले में बैंकिंग गतिविधि पर चर्चा, राष्ट्रीय मापदंडों की समीक्षा, वार्षिक साख योजना 2025-26 लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण पर चर्चा, किसान क्रेडिट कार्ड पर चर्चा, किसानों की आय वृद्धि करने पर चर्चा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, आर.बी.आई. के श्री सदानंद, एलडीएम श्री मनोज कुमार वर्मा एवं जिला के समस्त बैंको के प्रबंधक एवं संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

चंद्रपुर मंदिर परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
कलेक्टर साहब ने ली जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading