संवेदनशील जिला शिक्षा विभाग के मुखिया चंद्रा साहब-30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति पर सक्ती जिले के डीईओ साहब को दी गई विदाई

डीईओ साहब का बिदाई समारोह
डीईओ साहब का बिदाई समारोह
डीईओ साहब का बिदाई समारोह

30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति पर सक्ती जिले के डीईओ साहब को दी गई विदाई

सक्ती छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती:- जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्री एन के चंद्रा के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्री एन के चंद्रा जी का जन्म सक्ती के नजदीक ग्राम सोनादुला विकासखंड मालखरौदा में 18.04. 1963 को हुआ था। इनकी शिक्षा विभाग में प्रथम नियुक्ति व्याख्याता के पद पर 15.10.1986 को इसी जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी (डभरा) में हुआ था। इन्होंने शिक्षा विभाग में प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी,सहायक संचालक तथा विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी जैसे प्रशासनिक पदों को सुशोभित किया। श्री चंद्रा जी को दूसरी बार सक्ती जिला के जिला शिक्षा अधिकारी पद का दायित्व शासन द्वारा सौपा गया। सन 2015 में जब सक्ती शिक्षा जिला बना उस समय प्रथम जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में भी इनकी पदस्थापना यहां हुई थी। चंद्रा जी ने जिले के परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसका परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य में देखने को मिलेगा। इन्होंने कुल 38 वर्ष 06 माह तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दी। इनकी पहचान विभाग में एक कार्य कुशल, कर्तव्यनिष्ठ, सरल, सहज, मृदुभाषी एवं एक अच्छे प्रशासक के रूप होती है। कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा इन्हें स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र,शाल,श्रीफल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यालयीन कर्मचारियों द्वारा इनके सम्मान में रात्रिकालीन स्वरूचि भोज का भी आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी,पुत्र मयंक चंद्रा एवं परिवार के सदस्यों सहित मालखरौदा बीईओ एम एल प्रधान,डभरा बीईओ एस एल वारे, सांख्यकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, एम डी दुबे, डी पी पटेल,राजकुमार पटेल,एस एल खूंटे, श्रीमती कमलादपि गवेल, रोशन पटेल, उपेंद्र कुशवाहा, एलडी महंत,इंद्राणी साहू तथा सभी कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज एवं खैरा प्राचार्य सुरेश कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading