पकड़े गए चोर-आज मंगलवार की शाम चोरी का खुलासा करेगी शक्ति की पुलिस. शाम को 5:00 बजे बुलाई गई प्रेस वार्ता. शक्ति पुलिस की सक्रियता से लगातार मिल रही सफलताएं



आज मंगलवार की शाम चोरों का खुलासा करेगी शक्ति की पुलिस. शाम को 5:00 बजे बुलाई गई प्रेस वार्ता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले के अंतर्गत पुलिस थाना शक्ति में विगत दिनों हुए प्रसिद्ध शिर्डी वाले साइ बाबा के मंदिर में मुकुट चोरी की घटना को लेकर पुलिस थाना शक्ति ने आज दिनांक 18 अगस्त 2026 दिन- मंगलवार की शाम 5:00 बजे पुलिस थाना शक्ति में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया है। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा के दिशा निर्देशन में यह पत्रकार वार्ता आयोजित की गई है। शक्ति पुलिस ने समस्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को इस पत्रकार वार्ता में पहुंचने का आग्रह किया है







