आज शाम होगा शक्ति शहर की कैप्टन आस्था का अभिनंदन, आस्था के पायलट बनने पर महामाया मंदिर से स्वागत जुलूस निकलकर अग्रसेन चौक होते हुए पहुंचेगा गिरिराज, गिरिराज में आयोजित है सम्मान समारोह

आज शाम होगा शक्ति शहर की कैप्टन आस्था का अभिनंदन, आस्था के पायलट बनने पर महामाया मंदिर से स्वागत जुलूस निकलकर अग्रसेन चौक होते हुए पहुंचेगा गिरिराज, गिरिराज में आयोजित है सम्मान समारोह kshititech
कैप्टन आस्था अग्रवाल बनी पायलट

आज होगा कैप्टन आस्था का अभिनंदन, महामाया मंदिर से स्वागत जुलूस निकलकर अग्रसेन चौक होते हुए पहुंचेगा गिरिराज, गिरिराज में आयोजित है सम्मान समारोह

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- शक्ति शहर की बिटिया कैप्टन आस्था अग्रवाल के पायलट बनने पर 18 दिसंबर को शाम 5:00 बजे शक्ति शहर के आदिशक्ति मां महामाई दाई मंदिर से पूजा अर्चना कर एक स्वागत जुलूस का आयोजन किया गया है, यह स्वागत जुलूस थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर एवं अग्रसेन चौक में अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ स्टेशन रोड स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा पहुंचेगा, जहां कैप्टन आस्था के सम्मान में स्वागत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच,अग्रवाल महिला मंडल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा अग्रवाल मंच, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई शक्तिज़ जन सेवा समिति शक्ति, श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट शक्ति, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति शक्ति, श्री श्याम परिवार शक्ति,एम एल जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल परिवार शक्ति,लिनेश क्लब शक्ति सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, संगठनों द्वारा कैप्टन आस्था अग्रवाल का अभिनंदन किया जाएगा तो वहीं इस अवसर पर कैप्टन आस्था अग्रवाल के परिजन भी मौजूद रहेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading