बृजमोहन का हुआ सम्मान– रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल ने किया नवनिर्वाचित विधायक बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान, महिलाओं ने कहा-अग्र समाज के गौरव हैं बृजमोहन जी, बृजमोहन की जीत से प्रदेश के अग्रवाल समाज में भी है उत्साह

बृजमोहन का हुआ सम्मान-- <em>रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल ने किया नवनिर्वाचित विधायक बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान, महिलाओं ने कहा-अग्र समाज के गौरव हैं बृजमोहन जी</em>, बृजमोहन की जीत से प्रदेश के अग्रवाल समाज में भी है उत्साह kshititech
अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी
बृजमोहन का हुआ सम्मान-- <em>रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल ने किया नवनिर्वाचित विधायक बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान, महिलाओं ने कहा-अग्र समाज के गौरव हैं बृजमोहन जी</em>, बृजमोहन की जीत से प्रदेश के अग्रवाल समाज में भी है उत्साह kshititech
अग्रवाल महिला मंडल रायपुर ने किया बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान
बृजमोहन का हुआ सम्मान-- <em>रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल ने किया नवनिर्वाचित विधायक बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान, महिलाओं ने कहा-अग्र समाज के गौरव हैं बृजमोहन जी</em>, बृजमोहन की जीत से प्रदेश के अग्रवाल समाज में भी है उत्साह kshititech
आठवीं बार विधायक बनने वाले रायपुर दक्षिण के बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर की अग्रवाल महिला मंडल ने किया नवनिर्वाचित विधायक बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान, महिलाओं ने कहा-अग्र समाज के गौरव हैं बृजमोहन जी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आठवीं बार विधायक निर्वाचित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल का अग्रवाल महिला मंडल रायपुर ने शाल -श्रीफल से सम्मान किया, इस अवसर पर काफी संख्या में अग्रवाल महिला मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती माया मुरारका एवं महामंत्री श्रीमती ममता अग्रवाल ने कहा कि हम सभी के लिए यह गौरव है कि अग्रवाल समाज के एक गौरव के रूप में बृजमोहन अग्रवाल ने आठवीं बार विधानसभा का चुनाव जीता है,तथा बृजमोहन अग्रवाल एवं उनका पूरा परिवार सदैव भगवान अग्रसेन जी के सिद्धांतों पर चलकर समाज की सेवा एवं सदैव रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहता है तथा आज उसी के प्रतिफल स्वरूप उन्हें यह सफलता मिली है

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने भी समस्त महिला सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज की ताकत बहुत बड़ी होती है, एवं उन्होंने अग्रकुल में जन्म लेकर सदैव सेवा भावना से काम किया है, जिसके चलते आज वे राजनीति के क्षेत्र में सदैव अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के कल्याण की सोच के साथ काम करते हैं, एवं सर्व वर्ग के हित के लिए निरंतर अग्रणी रहते हैं, इस अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती माया मुरारका, महामंत्री श्रीमती ममता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती राज बंसल, श्रीमती शशि अग्रवाल, श्रीमती संगीता सरावगी, श्रीमती संजू अग्रवाल, श्रीमती नीरू तायल, श्रीमती सीमा जिंदल, श्रीमती सुमन मित्तल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल, श्रीमती किरण विजय अग्रवाल, श्रीमती ज्योति अग्रवाल, श्रीमती निधि अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading