बहादुरी का काम- नाले में बह रहे 5 वर्षीय स्कूली बच्चे की जान बचाई राकेश और आर्यन ने,स्कूल प्रबंधन सहित जनप्रतिनिधियों ने दी शाबाशी

बहादुरी का काम- नाले में बह रहे 5 वर्षीय स्कूली बच्चे की जान बचाई राकेश और आर्यन ने,स्कूल प्रबंधन सहित जनप्रतिनिधियों ने दी शाबाशी kshititech
नाले में बह रहे बच्चे की जान बचाने वाले विद्यार्थी

बहादुरी का काम- नाले में बह रहे 5 वर्षीय स्कूली बच्चे की जान बचाई राकेश और आर्यन ने,स्कूल प्रबंधन सहित जनप्रतिनिधियों ने दी शाबाशी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- 24 सितंबर बुधवार की शाम लगभग 5 बजे गांधीनगर वार्ड-25, रायगढ़ में स्थित बालसमुंद नाला के किनारे दादू मिंज (5वर्ष) पिता राजा मिंज, गांधीनगर निवासी खेल रहा था, बच्चा खेलते खेलते अचानक पानी में गिर गया ,तभी वहां खेल रहे अन्य बच्चे राकेश मिंज ( उम्र -9 वर्ष), और आर्यन खेस (उम्र 9 वर्ष) पिता राजेश खेस, ने नाला में छलांग लगाकर बच्चे को बाहर निकाला, बच्चे के पेट में पानी भर जाने के कारण बच्चा बेहोशी की हालात में था, राकेश मिंज और आर्यन खेस कक्षा चौथी, शासकीय प्राथमिक शाला उरावपारा पंडरीपानी संकुल कोतरलिया जिला-रायगढ़ में अध्ययनरत हैं, जिन्होंने अपनी सूझ-बूझ से अद्भुत बहादूरी का परिचय देते हुए बच्चे के पेट और छाती को दबाकर पानी पेट से बाहर निकालकर बच्चे की जान बचाई, बच्चों की बहादुरी पर जहां विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें शाबाशी दी है, तो वहीं यह बहुत ही बहादुरी का काम है, तथा यदि आज इन दो बच्चों ने अपनी जान दांव में ना लगाई होती तो शायद 5 वर्षीय बच्चा नाले के पानी में बहकर न जाने कहां चला जाता

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading