जिले के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी. उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य हेतु सांसद जी के हाथों मिला सम्मान. जिले के कलेक्टर- एसपी सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद





जिले के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित हुए शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी. उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य हेतु सांसद जी के हाथों मिला सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा स्थित मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी को उत्कृष्ट प्रबंधकीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के हाथों दिया गया। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर आईएएस अमृत विकास टोपनो।जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी।जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं अतिथिगण मौजूद रहे। शैलेंद्र तिवारी को मिले इस सम्मान पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा शक्ति परिवार सहित जिले के विभिन्न स्थानों के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं






