श्यामसुंदर के जन्मदिन पर हुआ बॉलीवुड नाइट का कार्यक्रम,कोरबा सांसद सहित अतिथियों ने किया जिले के मेरिट विद्यार्थियों का सम्मान, अतरंगी बैंड की धुन ने किया लोगों को मंत्रमुग्ध, जिले के 8 विद्यार्थियों ने गुलशन ग्रोवर के साथ करवाई संयुक्त फोटोग्राफी, श्यामसुंदर ने कहा– आज का दिन मेरे लिए बड़ा ही सौभाग्यशाली

16 मई को हिंदी फिल्मों के खलनायक गुलशन ग्रोवर के साथ श्यामसुंदर अग्रवाल
शक्ति जिले के मेरिट में स्थान बनाने वाले 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थी गुलशन ग्रोवर के साथ
बॉलीवुड नाइट के दौरान मनाया गया श्याम सुंदर अग्रवाल का जन्मदिन

श्यामसुंदर के जन्मदिन पर हुआ बॉलीवुड नाइट का कार्यक्रम,कोरबा सांसद सहित अतिथियों ने किया जिले के मेरिट विद्यार्थियों का सम्मान, अतरंगी बैंड की धुन ने किया लोगों को मंत्रमुग्ध

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का जन्मदिन समारोह 16 मई की रात्रि स्थानीय बगबुढ़वा के बासु रिसोर्ट में संपन्न हुआ इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ नवगठित जिला इकाई शक्ति का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने जिले के प्रथम अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावअदिनी मां सरस्वती एवं भारत माता के तथा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हुआ, तत्पश्चात आगंतुक अतिथियों में कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत,कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, मंच पर विशिष्ट अतिथि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केशव चंद्रा,नगर पालिका शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल, युवा नेता सूरज प्रकाश महंत एवं छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति जिले के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल प्रमुख थे

आगंतुक अतिथियों का पुष्पाहार एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत संघ के पदाधिकारी सदस्यों ने किया तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रथम जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज मेरे जन्मदिन पर आप सभी का प्यार मुझे मिला जिसके लिए मैं आप सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं,तथा श्रमजीवी पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर मुझे जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जिसके लिए मैं पूरे जिले में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यकरूंगा,कार्यक्रम को संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रमजीवी पत्रकार संघ पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ काम कर रहा है एवं शक्ति जिले में भी यह संगठन आने वाले दिनों में तेजी से विस्तारित होगा, कार्यक्रम को जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि श्यामसुंदर अग्रवाल एक सच्चे जनसेवक के रूप में लोगों की सेवा कर रहे हैं तथा वे विभिन्न संस्थाओं में सक्रियता के साथ काम करते हैं मैं उन्हें बधाई देता हूं तथा पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में जो उन्हें नया दायित्व मिला है वे पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ अपने दायित्व को निभाएंगे,कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल ने भी संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम को कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा ही गौरव का दिन है कि हम जिले के मेरिट विद्यार्थियों का सम्मान कर रहे हैं, तो वही श्यामसुंदर अग्रवाल का अवतरण दिवस भी है मैं उन्हें बधाई शुभकामनाएं देती हूं तथा वे इसी तरह से प्रत्येक क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य करें

कार्यक्रम के दौरान शक्ति जिले के 12वीं एवं दसवीं बोर्ड की माध्यमिक शिक्षा मंडल की सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया तथा इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महंत की ओर से सभी बच्चों को चांदी के मेडल,प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अन्य उपहार सामग्री प्रदान की गई तथा मेरिट के छात्रों ने बॉलीवुड के कलाकार गुलशन ग्रोवर के साथ संयुक्त फोटोग्राफी भी करवाई तथा आगंतुक सभी लोगों के एवं मेरिट विद्यार्थियों के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध फिल्म स्टार गुलशन ग्रोवर एवं महक चहल की भी सुंदर प्रस्तुति हुई जिसकी लोगों ने काफी प्रशंसा की तथा घंटों तक लोग कार्यक्रम देखने के लिए डटे रहे तथा इस बीच श्यामसुंदर अग्रवाल का जन्मदिन का भी कार्यक्रम मंच के माध्यम से मनाया गया जिस पर लोगों ने उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शक्ति के सभी सदस्य तथा जिंदल परिवार शक्ति के भी सभी सदस्य एवं श्यामसुंदर अग्रवाल के मित्र जन जुटे रहे एवं वास्तु रिसोर्ट में बॉलीवुड नाइट को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी तगड़ी की गई थी तथा गुलशन ग्रोवर के प्रशंसकों में भी उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही एवं अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार ईश्वर लोधी ने करते हुए सभी आगंतुक पत्रकार साथियों एवं सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं शहरों से पत्रकार साथी भी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे

16 मई को शक्ति में हिंदी फिल्मों के खलनायक गुलशन ग्रोवर श्याम सुंदर अग्रवाल के जन्मदिन पर अपनी प्रस्तुति देते हुए
16 मई को आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया
16 मई को आयोजित श्रमजीवी पत्रकार संघ के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर किया

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading