रक्तदान शिविर से प्राप्त ब्लड को शक्ति में ही रखा जाएगा सुरक्षित, जरूरतमंदों को समय पर उपलब्ध करवाएगा अस्पताल,17 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष,CMHO डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने कहा- जन सहयोग से ही संभव होते हैं ऐसे आयोजन, रक्त वीरों को किया सांसद जी ने प्रोत्साहित

शक्ति के सरकारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर
शक्ति के सरकारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर
शक्ति के सरकारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविर से प्राप्त ब्लड को शक्ति में ही रखा जाएगा सुरक्षित, जरूरतमंदों को समय पर उपलब्ध करवाएगा अस्पताल,17 सितंबर को आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष,CMHO डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने कहा- जन सहयोग से ही संभव होते हैं ऐसे आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल

सक्ती- शक्ति शहर के सरकारी अस्पताल में 17 सितंबर को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत आयोजित रक्तदान शिविर से प्राप्त ब्लड को शक्ति के सरकारी अस्पताल में ही सुरक्षित रखा जाएगा तथा उपरोक्त ब्लड को समय-समय पर जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाया जाएगा, उपरोक्त जानकारी शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने दी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 31 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, संजय रामचंद्र, अभिषेक शर्मा, चिराग अग्रवाल, गौ सेवक मयंक ठाकुर, हर्ष अग्रवाल, हिमांशु, उमंग, पप्पू, यश देवांगन सहित कई गणमान्यजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिविर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला सक्ती की टीम, बीएमओ राजेश ठाकुर, बीई वाजिद हुसैन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ब्लड बैंक प्रभारी श्री एस.के. शुक्ला, मेडिकल टीम व अन्य स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।रक्तदान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की,रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर का सफल संचालन किया।रक्तदाताओं ने समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने कहा-रक्तदान महादान है, यह किसी ज़रूरतमंद को नया जीवन देता है। मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित यह शिविर समाज सेवा का अनूठा उदाहरण है*

शक्ति के सरकारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर
शक्ति के सरकारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर
शक्ति के सरकारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम
शक्ति के सरकारी अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading