शक्ति जिले में आज 3 जून को होगा भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन.प्रदेश के बड़े संगठन के नेताओं ने अलग-अलग सत्रों में दिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण डभरा शहर के कृष्णा पैलेस में चल रहा है प्रशिक्षण. आवासीय प्रशिक्षण के साथ ही कार्यकर्ताओं को योग का भी दिया गया प्रशिक्षण

भाजपा शक्ति जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

शक्ति जिले में आज 3 जून को होगा भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन.प्रदेश के बड़े संगठन के नेताओं ने अलग-अलग सत्रों में दिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण डभरा शहर के कृष्णा पैलेस में चल रहा है प्रशिक्षण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले द्वारा 2 जून को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डभरा शहर के कृष्णा पैलेस में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया था तथा इस प्रशिक्षण वर्ग का समापन आज 3 जून की शाम होगा प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ध्वजारोहण। पंडित दीनदयाल उपाध्याय। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी। एवं भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण। दीप प्रज्वलन। स्वागत गीत के साथ हुआ तो वहीं इस प्रशिक्षण वर्ग में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन के बड़े नेताओं एवं विष्णु देव की सरकार के निगम। आयोग के सदस्यों ने उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तो वहीं दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जहां भाजपा जिला शक्ति की ओर से आगंतुक प्रशिक्षार्थियों के आवास की एवं प्रशिक्षण की बहुत ही सुंदर व्यवस्था की गई थी तथा शक्ति जिले के विभिन्न मंडलों से पार्टी के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने जो कि इस प्रशिक्षण वर्ग के लिए अपेक्षित थे उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया

तथा 3 जून की शाम प्रशिक्षण वर्ग के समापन के साथ ही सभी प्रशिक्षार्थियों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रशिक्षण अभियान का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा तथा इस पूरे दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में जहां भारतीय जनता पार्टी के जिले के पदाधिकारियो का सराहनीय योगदान भी रहा तो वहीं पहली बार प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन डभरा शहर में किया गया जो की शक्ति जिले का एक बड़ा विकासखंड है एवं जिले के विभिन्न मंडलों का केंद्र बिंदु भी माना जाता है। 2 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जहां बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास। रीति नीति एवं पार्टी द्वारा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में अपनी स्थापना काल से दिए जाने वाले योगदान एवं वर्तमान में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं विष्णु देव की सुशासन वाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बहुत ही सुंदर सटीक जानकारी मिली तो वही प्रत्येक प्रशिक्षार्थियों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रशिक्षण अभियान की किट भी दी गई जिसमें पार्टी के साहित्य के संबंध में भी विस्तृत जानकारी है

प्रशिक्षण वर्ग में जहां सुबह सभी प्रशिक्षार्थियों को योग भी कराया गया तो यही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने-अपने क्षेत्र में भी अधिक से अधिक योग के कार्यक्रम करने का भी आग्रह किया गया

प्रातिक्रिया दे