20 अप्रैल को भाजपा की विशाल महिला आक्रोश रैली-विपक्ष के रवैये को लेकर भाजपा ने किया है रैली का आयोजन. सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहा विपक्षी पार्टियों के खिलाफ पोस्टर अभियान. भाजपा ने कहा- विपक्षी राजनैतिक दलों की महिला विरोधी सोच को लाकर रहेंगे सामने

20 अप्रैल को भाजपा की विशाल महिला आक्रोश रैली-विपक्ष के रवैये को लेकर भाजपा ने किया है रैली का आयोजन. सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहा विपक्षी पार्टियों के खिलाफ पोस्टर अभियान. भाजपा ने कहा- विपक्षी राजनैतिक दलों की महिला विरोधी सोच को लाकर रहेंगे सामने kshititech

20 अप्रैल को भाजपा की विशाल महिला आक्रोश रैली- कांग्रेस और विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण को लेकर किए गए धोखे को लेकर भाजपा ने किया है कार्यक्रम का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ में भाजपा महिला आरक्षण बिल के गिरने के विरोध में 20 अप्रैल 2026 को आक्रोश रैली आयोजित कर रही है. यह प्रदर्शन कांग्रेस के खिलाफ आयोजित किया गया है, जिसमें महिला मोर्चा सक्रिय भूमिका निभा रहा है. उपरोक्त रैली का आयोजन महिला आरक्षण बिल संसद में पास न होने एवं गिरने के विरोध में किया गया है जिसे लेकर राजधानी रायपुर सहित भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं उपरोक्त
रणनीति 18 अप्रैल को सीएम हाउस में बैठक के बाद 20 अप्रैल की रैली की योजना बनाई गई. तथा 20 अप्रैल की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी जहां संवेदनशील नजर आ रही है। तो वहीं महिलाओं की अधिक संख्या इस रैली में सुनिश्चित करने की दिशा में संगठन ने काम करना प्रारंभ कर दिया है। राजधानी रायपुर में 20 अप्रैल सोमवार को आयोजित होने वाली यह विशाल महिला आक्रोश रैली दोपहर 3:00 बजे से इनडोर स्टेडियम बुढ़ापारा रायपुर से प्रारंभ होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने कि कांग्रेस पार्टी एवं विपक्षी दलों की साजिश को लेकर पार्टी के नेता संबोधित करेंगे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading