शक्ति में 21 फरवरी से होगा भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, संगठन के नए पदाधिकारियो को मिलेगा प्रशिक्षण, पार्टी की रीति, नीति सिद्धांतों में निपुण होंगे कार्यकर्ता, विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

शक्ति में 21 फरवरी से होगा भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, संगठन के नए पदाधिकारियो को मिलेगा प्रशिक्षण, पार्टी की रीति, नीति सिद्धांतों में निपुण होंगे कार्यकर्ता, विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण kshititech
अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय

शक्ति में 21 फरवरी से होगा भाजपा की जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, संगठन के नए पदाधिकारियो को मिलेगा प्रशिक्षण, पार्टी की रीति, नीति सिद्धांतों में निपुण होंगे कार्यकर्ता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश भर में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर उन्हें संगठन के संबंध में जानकारी दी जाती है,इसी श्रृंखला में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत दिनांक 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को अखराभाठा स्थित जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है । इस कार्यशाला में संगठन की आगामी कार्ययोजना और प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा तैयार की जाएगी ,भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रांतीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला किया जाना है,21 फरवरी शनिवार को आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में प्रदेश, संभाग और जिले के प्रमुख नेता एवं अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

कार्यशाला को अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है, जिसमें वक्तागण निर्धारित विषयों पर अपना मार्गदर्शन देंगे। जिलाध्यक्ष टिकेश्वर ग़बेल ने बताया कि जिला कार्यशाला के संपन्न होने के तुरंत बाद जिले के सभी मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके।जिलाध्यक्ष ने अपेक्षित श्रेणी के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कल होने वाली इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading